14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedये क्या? अचानक शेयर बाजार में फिर भूचाल... बिखर गए ये 10...

ये क्या? अचानक शेयर बाजार में फिर भूचाल… बिखर गए ये 10 शेयर

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार में एक बार फिर भूचाल आया है. तीन दिन से जारी तेजी के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स-निफ्टी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन अचानक ही बाजार में बड़ी गिरावट आ गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 780 अंकों का गोता लगा गया और 80,000 के आंकड़े के नीचे लुढ़क गया, तो दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी 225 अंक तक फिसल गया. इस बीच बीएसई के 30 में से 29 शेयर लाल निशान में पहुंच गए.

बढ़त के साथ खुला, फिर धड़ाम हुआ सेंसेक्स
बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 80,234.08 की तुलना में शुक्रवार को मामूली बढ़त लेकर 80,281.64 के लेवल पर ओपन हुआ था. कुछ देर तक धीमी रफ्तार से चलते-चलते अचानक ये फिसल गया और खबर लिखे जाने तक 780 अंकों की बड़ी गिरावट लेकर 79,420.47 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया.

BSE Sensex की तरह ही एनएसई का निफ्टी इंडेक्स भी फिसल गया. Nifty ने अपने पिछले बंद 24,274.90 की तुलना में फ्लैट शुरुआत की और कुछ देर इसी सुस्ती के साथ कारोबार करने के बाद इसमें भी बड़ी गिरावट आ गई और ये इंडेक्स 225 अंक तक फिसलकर 24,037 के लेवल तक आ गया.

ये 10 शेयर सबसे ज्यादा टूटे
शेयर मार्केट (Share Market) में अचानक आई इस गिरावट के बीच सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें, तो बीएसई लार्जकैप में शामिल M&M Share (2.81%) फिसलकर 2920 रुपये पर आ गया, इसके अलावा INFY Share (2.76%) की गिरावट के साथ 1871 रुपये पर, जबकि Tech Mahindra Share (2.58%) टूटकर 1710 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. इसके अलावा HCL Tech Share भी 2.05% फिसलकर 1851 रुपये पर आ गया.

मिडकैप कैटेगरी की कंपनियों में LTTS Share (3.44%), OFSS Share (2.78%) और AjantaPharma Share (2.31%) टूटकर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा RPEL Share 4.25% की गिरावट के साथ, जूकि TriTurbine Share 4.05% फिसलकर कारोबार कर रहा था.

ग्लोबाल बाजार में गिरावट का असर
भारतीय शेयर बाजार में ये गिरावट ग्लोबल मार्केट के टूटने के बाद दिखाई दी है. अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए थे. इसका असर सेंसेक्स-निफ्टी पर भी नजर आया और दोनों तेज गिरावट के साथ लाल निशान में आ गए. बता दें कि बीते कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 230 अंक, जबकि निफ्टी 80 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ था. इसके अलावा DII की बिकवाली का असर भी बाजार में गिरावट के रूप में दिखाई दिया है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...