10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedWhatsApp का बड़ा एक्शन, बंद किए 70 लाख भारतीय अकाउंट, कहीं आप...

WhatsApp का बड़ा एक्शन, बंद किए 70 लाख भारतीय अकाउंट, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती

Published on

नई दिल्ली ,

WhatsApp ने कुछ भारतीय अकाउंट्स पर बड़ा एक्शन लिया है और उन्हें बैन कर दिया है. यह संख्या 71 लाख है और बैन होने के बाद वे इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. रिपोर्ट से पता चला है कि इनमें से अधिकतर अकाउंट साइबर फ्रॉड और स्कैम से संबंधित हैं, जबकि अन्य लोगों ने WhatsApp की पॉलिसी का उल्लंघन किया है.

WhatsApp ने अपनी मंथली रिपोर्ट को जारी किया. Meta के मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने खुलासा किया है कि उसने करीब 71 लाख भारतीय अकाउंट को बैन कर दिया है. ये अकाउंट 1 अप्रैल 2024 से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक के बीच किए गए हैं. इन लोगों ने ऐप का गलत इस्तेमाल किया है. साथ ही कंपनी ने बताया कि अगर आगे भी यूजर्स कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करेंगे, तो उन्हें भी बैन किया जाएगा.

WhatsApp फॉलो करता है एडवांस लर्निंग मशीन
WhatsApp ने टोटल 71,82,000 अकाउंट को बैन किया है. ये सभी अकाउंट 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 के बीच में बंद किए गए हैं. दरअसल, कंपनी एडवांस मशीन लर्निंग और डेटा एनालाइज करता है, जिससे संदिग्ध गतिविधि वाले अकाउंट की पहचान की जाती है. भारत समेत दुनियाभर में इसके अरबों यूजर्स हैं, जो डेली इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं और एक दूसरे को मैसेज, फोटो, वीडियो और ऑडियो मैसेज आदि भेजते हैं.

अप्रैल 2024 में WhatsApp को करीब 10 हजार रिपोर्ट्स मिली हैं, जो अलग-अलग नियम का उल्लंघन कर रहे थे. इसमें से सिर्फ 6 अकाउंट्स पर रिपोर्ट्स से आधार पर एक्शन लिया है और कई अभी प्रोसेस से गुजर रहे हैं. यह दिखाता है कि अकाउंट बैन के लिए कंपनी स्ट्रांग क्राइटेरिया का इस्तेमाल करती है.

WhatsApp अकाउंट्स को क्यों करता है बैन?
WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाने के लिए कुछ यूजर्स पर सख्त एक्शन लेता है और उन्हें बैन करता है. बैन करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करना भी इसमें शामिल है, इसमें Spam, Scam, गलत जानकारी और नुकसान पहुंचाने वाला कंटेंट पब्लिश करने वालों पर एक्शन लिया जाता है. इसके अलावा अगर कोई देश के कानून तो तोड़ता है, तो उसपर भी एक्शन लिया जाता है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...