11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedजब गांधारी के श्राप ने उजाड़ दिया था पूरा यदुवंश, ऐसे हुई...

जब गांधारी के श्राप ने उजाड़ दिया था पूरा यदुवंश, ऐसे हुई थी भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु

Published on

भारत में 6 और 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा. भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि इस बार 6 सितंबर दोपहर 03.38 से शुरू होकर 7 सितंबर शाम 4.14 बजे समाप्त होगी. भारत के अलग-अलग हिस्सों में जन्माष्टमी का त्योहार भव्य तरीके से मनाया जाता है. भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की लीलाओं से शायद ही कोई अंजान होगा. भगवान श्रीकृष्ण का जन्म तो जेल में हुआ लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी मृत्यु कैसे हुई?

दरअसल, भगवान श्रीकृष्ण को एक श्राप मिला था. भगवान श्रीकृष्ण को यह श्राप दुर्योधन की मां गांधारी ने दिया था. गांधारी ने दुर्योधन की मौत पर विलाप करते हुए श्रीकृष्ण से कहा था कि वह श्राप देती है कि 36 साल बाद आपकी मृत्यु हो जाएगी. श्राप के ठीक अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के पैर के तलवे में एक शिकारी ने बाण मार दिया. जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने इसी को बहाना बनाकर संसार त्याग दिया.

गांधारी ने कब दिया था श्रीकृष्ण को मृत्यु का श्राप
बात उस समय की है, जब कुरुक्षेत्र का युद्ध शांत हो चुका था. युद्ध के बाद श्रीकृष्ण पांडवों के साथ गांधारी और धृतराष्ट्र के पास उनके बेटे दुर्योधन की मौत पर शोक जाहिर करने और उन दोनों से क्षमा मांगने पहुंचे थे.

उस समय दुर्योधन की मां गांधारी ने श्रीकृष्ण से कहा, ‘आप द्वारकाधीश हैं, जिनकी पूजा मैंने खुद विष्णु अवतार मानकर की. क्या आप अपने किए पर जरा भी शर्मिंदा हैं? आप चाहते तो दिव्य शक्तियों से युद्ध टाल सकते थे. बेटे की मौत पर आंसू बहाने वाली एक मां का दुख तुम खुद अपनी मां देवकी से जाकर पूछो, जिसने अपने सात बच्चों को अपनी आंखों के आगे मरते देखा है.’

इसके बाद दुर्योधन की माता गांधारी ने भगवान कृष्ण को श्राप दिया. उन्होंने कहा, ‘अगर भगवान विष्णु के प्रति मेरी आस्था सच्ची रही है तो 36 साल बाद तुम जीवित नहीं रहोगे. द्वारका तो तबाह होगा ही, यादव वंश का हर इंसान एक दूसरे के खून का प्यासा हो जाएगा.’ इतना कहकर गांधारी भगवान कृष्ण के पैरों में गिरकर रोने लगी.

श्रीकृष्ण ने गांधारी को उठाते हुए कहा कि आपके श्राप का असर एक दिन जरूर होगा. भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि यह सिर्फ मेरे प्रति सच्ची श्रद्धा की वजह से नहीं बल्कि बदलते समय की वजह से भी होगा.

कुछ साल बीतने के बाद भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र सांब एक बार शरारत करने के मन से मित्रों के साथ गर्भवती स्त्री का वेष धारण कर ऋषि-मुनियों से मिलने पहुंच गए. इससे ऋषि नाराज हो गए और स्त्री रूपी सांब को श्राप दिया कि तुम एक ऐसे लोहे के तीर को जन्म दोगे जो तुम्हारे कुल-साम्राज्य का सर्वनाश करेगा. सांब यह सुनकर डर गए और जाकर उग्रसेन को पूरी घटना के बारे में बताया.

श्राप खत्म होने का तरीका
उग्रसेन ने सांब को श्राप से बचाने के लिए कहा कि वो एक तीर का चूर्ण बनाकर प्रभास नदी में प्रवाहित कर दे. इससे श्राप खत्म हो जाएगा. हालांकि, जिस इलाके में इस चूर्ण को जमा किया गया, वहां एक खास तरह की घास उग गई. दूसरे ओर, उग्रसेन ने आदेश पारित कर दिया कि कभी भी यादव राज्य में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का उत्पादन और वितरण नहीं किया जाएगा.

कुछ समय बाद द्वारका में सुदर्शन चक्र, श्रीकृष्ण का शंख, उनका रथ और बलराम के हल का अदृश्य हो जाने जैसी अशुभ घटनाएं हुईं. द्वारका में अपराध और पाप बढ़ गया. नगर के लोग नशे में होकर एक दूसरे के खून के प्यासे होने लगे. नशे में चूर नगरवासी एक दूसरे से लड़ने लगे और गांधारी के श्राप के अनुसार ही यादव वंश के सभी लोग एक दूसरे के दुश्मन बन गए.

इसी बीच एक दिन श्रीकृष्ण पेड़ के नीचे योग समाधि ले रहे थे. इसी दौरान वहां जरा नाम का एक शिकारी पहुंचा. वह एक हिरण की तलाश कर रहा था. उसने कृष्ण के हिलते हुए पैरों को हिरण समझ लिया और तीर चला दिया. जैसे ही उसे इस बात का अंदाजा हुआ, वह श्रीकृष्ण के पास पहुंचकर क्षमा मांगने लगा. तब श्रीकृष्ण ने उसे सांत्वना दी और बताया कि कैसे उनकी मृत्यु निश्चित थी.

भगवान कृष्ण ने कहा, ‘त्रेता युग में लोग मुझे राम के नाम से जानते थे. सुग्रीव के बड़े भाई बाली का राम ने छिपकर वध किया था. अपने पिछले जन्म की सजा उन्हें इस जन्म में मिली है. दरअसल जरा ही पिछले जन्म में बाली था.’ यह कहकर श्रीकृष्ण ने अपना शरीर त्याग दिया. श्रीकृष्ण की मृत्यु के बाद से ही कलियुग की शुरुआत हो गई.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...