6.5 C
London
Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedरूस से तेल खरीदने पर घेरा तो भारत ने अमेरिकी मीडिया को...

रूस से तेल खरीदने पर घेरा तो भारत ने अमेरिकी मीडिया को दिखाया आईना, पेट्रोलियम मंत्री के जवाब से बोलती बंद

Published on

वॉशिंगटन

भारत ने अमेरिकी मीडिया को स्‍पष्‍ट तौर पर बता दिया है कि रूस से कितना तेल खरीदा जा रहा है। भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अमेरिकी न्‍यूज चैनल सीएनएन के साथ बातचीत में स्‍पष्‍ट कर दिया है कि भारत ने रूस से कुल जरूरत का सिर्फ 0.2 फीसदी तेल ही खरीदा है जबकि ज्‍यादातर तेल इराक से लिया गया है। इस साल फरवरी में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत हुई थी। इस युद्ध के बाद रूस पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे।

भारत पर सवाल
प्रतिबंधों के बाद से ही अमेरिका समेत यूरोप के कई देशों को इस बात से आपत्ति है कि आखिर भारत, रूस से डिस्‍काउंट पर तेल क्‍यों खरीद रहा है। पुरी से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस स्थिति पर दो टूक जवाब दिया था। हरदीप सिंह पुरी ने सीएनएन को बताया कि अगर तुलना की जाये तो यूरोप जितना तेल दोपहर तक में खरीद लेता है, भारत उसका बस एक तिहाई तेल ही रूस से आयात कर रहा है। हरदीप पुरी ने अमेरिकी मीडिया को साफ कर दिया कि पिछले महीने रूस से नहीं बल्कि इराक से सबसे ज्‍यादा तेल खरीदा गया है।

पुरी बोले कोई दबाव नहीं
पुरी ने साफ तौर पर कहा कि भारत इस मसले पर कोई दबाव महसूस नहीं कर रहा है। देश की मोदी सरकार पर कोई भी दबाव नहीं है। देश इस समय पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है और अपने हित में फैसले लेने में सक्षम है। पुरी ने कहा कि यह सरकार की नैतिक जिम्‍मेदारी है कि वह देश की जनता की जरूरतों को पूरा करे। 1.3 अरब के देश में लोगों के लिए ऊर्जा की आपूर्ति जरूरी है। हरदीप पुरी ने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि देश में तेल की कीमतों में इजाफा न हो। पुरी ने कहा कि भारत किसी देश को ध्‍यान में रखकर तेल नहीं खरीदता बल्कि जरूरतों को ध्‍यान में रखकर आयात करता है। ऐसे में रूस से इतना ज्‍यादा तेल खरीदने पर कोई अफसोस नहीं है।

जयशंकर ने भी यही कहा
इससे पहले जयशंकर ने कहा था कि अभी भारत अपनी जरूरत का एक से दो फीसदी तेल रूस से खरीदता है, जबकि 10 फीसदी तेल अमेरिका से आयात करता है। अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि रूस से अपने तेल आयात में तेजी लाना या इसे बढ़ाना भारत के हित में नहीं है। विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत, रूस से कितना तेल खरीद रहा है, इस पर ध्‍यान देने से बेहतर होगा एक बार यूरोप के आंकड़े भी देख लिए जाऐं। भारत, रूस से सिर्फ अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए ऊर्जा की चीजें खरीदता है।

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...