9.9 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorized'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च पर बेकाबू हुई भीड़ तो पुलिस ने...

‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर लॉन्च पर बेकाबू हुई भीड़ तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज, लोगों ने फेंके चप्पल और ईंट-पत्थर

Published on

पटना के गांधी मैदान में 17 नवंबर को अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। एक ग्रैंड इवेंट रखा गया था, जिसमें दो लाख से भी ज्यादा लोग अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की झलक पाने पहुंचे। लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Pushpa 2 The Rule के ट्रेलर लॉन्च में भीड़ ने चप्पल, ईंट-पत्थर और बोतलें भी फेंकीं, जिससे कई पुलिसवालों को चोटें आई हैं। हालात इतने खराब हो गए कि भीड़ को रोकने के लिए बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस को बुलाना पड़ा और कई बैरिकेड भी टूट गए। कुछ लोग तो वॉच टावर पर भी चढ़ गए।

5 बजे शुरू हुआ इवेंट, अल्लू अर्जुन और रश्मिका समेत पहुंचे अन्य कलाकार
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना जब गांधी मैदान पहुंचे, तो भीड़ उनके पीछे भागती नजर आई। ट्रेलर लॉन्च इंवेट शाम 6:30 बजे रखा गया था, लेकिन यह शाम 5 बजे से ही शुरू हो गया था। इस इवेंट में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा ‘पुष्पा 2’ के अन्य कलाकार भी शामिल हुए थे।

अल्लू अर्जुन ने एयरपोर्ट पर किया सिग्नेचर पोज
अल्लू अर्जुन जब पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्होंने फैंस के लिए अपना ‘पुष्पा’ स्टाइल वाला सिग्नेचर पोज भी किया था। वह और रश्मिका मंदाना ताज होटल में रुके हैं। ट्रेलर लॉन्च के लिए भारी सुरक्षा और व्यवस्था की गई थी। पटना के डीएम और एसएसपी भी गांधी मैदान में मौजूद थे।

5 दिसंबर को रिलीज होगी ‘पुष्पा 2’
‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में फहाद फासिल, श्रीलीला, अनुसूया भारद्वाज, सुनील और जगपति बाबू जैसे कलाकार हैं। ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और फैंस इसे ‘वाइल्ड फायर’ बता रहे हैं।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...