14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedकब लगेगा अडानी की मुश्किलों पर ब्रेक, अब भाई विनोद अडानी को...

कब लगेगा अडानी की मुश्किलों पर ब्रेक, अब भाई विनोद अडानी को लेकर फोर्ब्स ने किया बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली

अडानी समूह से चेयरमैन गौतम अडानी की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है। शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की निगेटिव रिपोर्ट के कारण अडानी समूह को बड़ा झटका लगा है।कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली हावी हो गई है। खुद गौतम अडानी का नेटवर्थ जो जनवरी के शुरूआत में 127 अरब डॉलर था, गिरकर 50 अरब डॉलर से भी नीचे खिसक गया है। अडानी की मुश्किलें मानों थमने का नाम नहीं ले रही है। अब दिग्गज बिजनस मैगजीन फोर्ब्स ने गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

गौतम अडानी के लिए मुश्किलें
गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी उनके काफी करीबी है। अब फोर्ब्स ने विनोद अडानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फोर्ब्स ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा करते हुए लिखा कि विनोद अडानी ने सिंगापुर स्थित अपनी कंपनी के लिए एक रूसी बैंक से 240 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया है। इस कर्ज के लिए उन्होंने गौतम अडानी की कंपनी के बेनामी स्टेक को गिरवी रखा। इतना ही नहीं उन्होंने इसकी जानकारी भारतीय बैंकों को भी नहीं दी गई। फोर्ब्स की रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रमोटर की हिस्सेदारी को बिना बैंकों को बताए गिरवी रखा है। इस रिपोर्ट को हिंडनबर्ग ने भी ट्वीट किया है।

आपको बता दें कि गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी प्रवासी भारतीय हैं। विनोद अडानी अडानी समूह से जुड़ी ऑफशोर कंपनियों की जिम्मेदारी संभालते हैं। वो सिंगापुर और जकार्ता में अडानी समूह के बिजनस को संभालते हैं। हिंडनबर्ग ने भी अपनी रिपोर्ट में विनोद अडानी पर सवाल उठाए। उनपर आरोप लगा कि वो कई फर्जी कंपनी चलाते हैं। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह में हेराफेरी का आरोप लगया है। इस रिपोर्ट के बाद से सड़क से लर संसद तक खूब हंगामा हो रहा है। निवेशकों की चिंता बढ़ रही है। वहीं गौतम अडानी बार-बार ये दावा कर रहे हैं कि उनकी कंपनी का बैलेंस शीट मजबूत है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...