11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedदुनिया में कहां कितनी है महंगाई? भारत 10वें नंबर पर, इन जगह...

दुनिया में कहां कितनी है महंगाई? भारत 10वें नंबर पर, इन जगह टूटा रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली,

महंगाई डायन न केवल भारत, बल्कि दुनिया भर के देशों में मुसीबत का सबब बनी हुई है. अगर आंकड़ों को देखें तो बड़ी-बड़ी इकोनॉमी की तुलना में भारत में यह कम है. वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की ओर से मुहैया कराए गए सालाना मुद्रास्फीति के आंकड़े देखें, तो दुनिया में महंगाई से सबसे ज्यादा त्रस्त तुर्की और अर्जेंटीना हैं, जहां Annual Inflation दर 83 फीसदी के पार पहुंच गई है.

तुर्की-अर्जेंटीना सबसे ज्यादा त्रस्त
आनंद महिंद्रा भी अक्सर World of Statistics के आंकड़े साझा करते रहते हैं. ऐसे में इसकी ओर से दुनियाभर के देशों में सालाना आधार पर महंगाई दर के आंकड़े पेश किए गए हैं. इन्हें देखें तो ज्यादा महंगाई के मामले में टॉप पर तुर्की है. यहां महंगाई 83.4 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है. इसके बाद दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना का नाम आता है. इस देश में Annual Inflation Rate बढ़कर 83 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया है.

अमेरिका से बिट्रेन तक बुरा हाल
महंगाई के मामले में तुर्की और अर्जेंटीना के बाद 14.5 फीसदी के साथ नीदरलैंड, 13.7 फीसदी के साथ रूस, 11.9 फीसदी के साथ इटली और 10.4 फीसदी के साथ जर्मनी का नंबर आता है. ब्रिटेन में भी महंगाई रिकॉर्ड तोड़ 10.1 फीसदी पर है. इसके अलावा दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका में सालाना आधार पर महंगाई 8.2 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है.

भारत में इन देशों से ज्यादा महंगाई
लिस्ट में आगे नजर डालें तो साउथ अफ्रीका में सालाना आधार पर महंगाई दर में 7.5 फीसदी का इजाफा हुआ है. वहीं भारत 10वें नंबर पर है और Annual Inflation दर 7.4 फीसदी है. भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया में 7.3 फीसदी, ब्राजील में 7.1 फीसदी, कनाडा में 6.9 फीसदी, फ्रांस में 6.2 फीसदी, इंडोनेशिया में 5.9 फीसदी और दक्षिण कोरिया में 5.6 फीसदी की दर से महंगाई बढ़ी है.

चीन और जापान में महंगाई कम
लिस्ट में शामिल ऐसे देशों की बात करें जहां सालाना आधार पर महंगाई दर में कम बढ़ोतरी देखने को मिली है, तो इनमें चीन, जापान और सउदी शामिल हैं. सउदी में Annual Inflation दर 3.1 फीसदी, जबकि जापान में यह 3 फीसदी रही है. चीन में सबसे कम रफ्तार से महंगाई में इजाफा हुआ है और यहां आंकड़ा 2.8 फीसदी रहा.

RBI सौंपेगी सरकार को रिपोर्ट
भारत की बात करें तो लगातार तीन तिमाहियों से देश में कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स (CPI) पर आधारित रिटेल इनफ्लेशन (Retail Inflation) रिजर्व बैंक के निर्धारित 6 फीसदी के टारगेट से ऊपर बनी हुई है. सितंबर में यह 7.41 फीसदी रही. अब 3 नवंबर को बुलाई गई आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की अतिरिक्त बैठक के बाद इसे रोकने में नाकामी के कारणों और आगे के प्रयासों को लेकर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...