3.5 C
London
Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedकहां है मंदी? दो करोड़ से महंगी कारों की बिक्री 50% बढ़ी,...

कहां है मंदी? दो करोड़ से महंगी कारों की बिक्री 50% बढ़ी, अब तक की सबसे बड़ी उछाल

Published on

नई दिल्ली

दुनिया मंदी की आशंका से सहमी हुई है लेकिन भारतीय रईसों की रईसी में कोई कमी नहीं दिख रही है। देश में इस साल अल्ट्रा लग्जरी यानी दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली कारों की बिक्री में 50 फीसदी तेजी आई है। यह देश में महंगी कारों की बिक्री में अब तक की सबसे बड़ी उछाल है। इससे पहले 2018 में भारत में सुपर लग्जरी कारों की सेल में रेकॉर्ड उछाल देखने को मिली थी लेकिन इस बार वह रेकॉर्ड भी पीछे छूट गया है। इस साल देश में 450 सुपर लग्जरी कारों की बिक्री होने की उम्मीद है। पिछले साल देश में इस तरह की 300 कारें बिकी थीं। 2018 में देश में 325 सुपर लग्जरी कारों की बिक्री हुई थी। जानकारों का कहना है कि कोरोना महामारी ने लोगों को सबक दिया है। वे पैसे बचाने के बजाय उसे उड़ाना चाहते हैं।

देश में सुपर लग्जरी कार बाजार में इटली की कंपनी लंबोर्गिनी (Lamborgini) और दूसरी विदेशी कार कंपनियों का दबदबा है। इनमें बेंटले (Bentley), फेरारी (Ferrari), रॉल्स रॉयस (Rolls Royce), एस्टन मार्टिन (Aston Martin), पोर्श (Porsche) और मैबे (Maybach) शामिल है। भारत में लंबोर्गिनी की कारों की कीमत चार करोड़ रुपये से अधिक है। भारत में कंपनी के प्रमुख शरद अग्रवाल का कहना है कि पहले लोग पैसे बचाने के चक्कर में रहते थे लेकिन कोरोना के बाद उनकी धारणा बदल गई है।

अग्रवाल ने कहा, ‘इस साल देश में 450 सुपर लग्जरी कारों की बिक्री होने का अनुमान है। पिछले साल देश में 300 कारों की बिक्री हुई थी। इससे पहले सबसे ज्यादा सुपर लग्जरी कारें 2018 में बिकी थीं। तब भारत में 325 कारें बिकी थीं। लेकिन इस बार यह रेकॉर्ड पीछे छूट जाएगा। देश में अमीर और युवा दुनियाभर में लॉन्च हो रही कारों को चलाना चाहते हैं। यही वजह है कि हम भारत में अपने लेटेस्ट मॉडल उतार रहे हैं।’

देश में लग्जरी कारों की रिटेल बिक्री करने वाली कंपनी Select Cars के सीईओ वाई कपूर ने कहा कि लग्जरी कारों की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। कोरोना काल के बाद सुपर लग्जरी कारों की भारी बिक्री हो रही है। हर कोई जीवन का पूरा लुत्फ उठाना चाहता है। कोरोना ने लोगों की धारणा को बदला है। अब वे अपने पैसों का पूरा इस्तेमाल करना चाहते हैं। दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में बेंटले बेचने वाली कंपनी Exclusive Motors के एमडी सत्या बागला ने कहा कि कोरोना ने लोगों की सोच को बदल दिया है। अब लोग महंगी चीजों पर पैसे खर्च कर रहे हैं। इनमें छुट्टियों पर महंगी जगह जाना, प्राइवेट जेट, सुपर लग्जरी कारें और महंगी घड़ियां खरीदना शामिल है।

Latest articles

बजट से पहले भोपाल में गूंजी ‘रसोई संसद’: महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली बजाकर मांगा 400 रुपये में सिलेंडर

भोपाल विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल में मंगलवार को महंगाई का मुद्दा...

कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

भोपाल राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में एक कैफे में हुई मामूली मारपीट की जांच...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...