21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedकौन दे रहा है बाजार को धक्का? आखिरी घंटे बड़ा उलटफेर, सेंसेक्स...

कौन दे रहा है बाजार को धक्का? आखिरी घंटे बड़ा उलटफेर, सेंसेक्स हाई से 850 अंक फिसला

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार में मंगलवार को दिनभर तेजी के साथ कारोबार हुआ और सेंसेक्स-निफ्टी जोरदार तेजी के साथ भागे. एक समय BSE Sensex 1000 अंक से ज्यादा उछल गया था और NSE Nifty ने भी 300 अंकों की छलांग लगा दी थी. लेकिन आखिरी कारोबारी घंटे अचानक बाजी पलट गई और दोनों ही इंडेक्स ने शुरुआती तेजी गवां दी. मार्केट क्लोज होने पर एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 239 अंक की तेजी लेकर 77,578 के लेवल पर क्लोज हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स 64 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ.

शुरुआती तेजी से अचानक फिसले इंडेक्स
शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लंबे समय से जारी गिरावट पर ब्रेक तो लगा, लेकिन Sensex-Nifty की शुरुआत रफ्तार मार्केट क्लोज होते-होते बिल्कुल धीमी हो गई. मंगलवार को सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,339.01 से करीब 200 अंक की तेजी लेते हुए 77,548 के लेवल पर ओपन हुआ और आधे दिन के कारोबार में ही 1050 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ 78,451.65 के लेवल तक गया था. लेकिन आखिरी कारोबारी घंटे में अचानक इसकी रफ्तार कम होने लगी और अंत में ये 239.38 अंक की तेजी लेकर 77,578.38 के स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स दिन के हाई लेवल से 850 अंक तक फिसलकर क्लोज हुआ.

बात करें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) के निफ्टी इंडेक्स की, तो इसका भी हाल सेंसेक्स की तरह ही रहा. NSE Nifty ने अपने पिछले बंद 23,453.80 की तुलना में चढ़कर 23,529.55 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था और करीब 300 अंक की तूफानी तेजी के साथ 23,780.65 के लेवल छू लिया था. वहीं मार्केट क्लोज होने पर ये बढ़त लगभग खत्म हो गई और निफ्टी 23,518.50 के स्तर पर क्लोज हुआ.

2197 शेयर हरे निशान पर बंद
शेयर बाजार में दिनभर के कारोबार के बाद अंत में 2197 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे, जो तेजी के साथ हरे निशान पर क्लोज हुए. वहीं 1591 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार खत्म किया. इस बीच 95 शेयर ऐसे थे, जिनकी स्थिति में मंगलवार को कोई चेंज नजर नहीं आया. सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों की बात करें, तो M&M, Trent, Tech Mahindra, HDFC Bank और Eicher Motors रहे, जबकि निफ्टी में SBI Life Insurance, HDFC Life, Reliance Industries, Tata Consumer और Hindalco के शेयर फिसलकर बंद हुए.

मंगलवार को बाजार में आई तेजी के बीच मीडिया, ऑटो, रियल्टी, आईटी और फार्मा कंपनियों के शेयरों में 0.5 फीसदी से 2.5 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. जबकि मेटल, ऑयल एंड गैस समेत पीएसयू स्टॉक्स 0.5 फीसदी तक फिसले. BSE Midcap और BSE Smallcap 1 फीसदी की बढ़त के साथ क्लोज हुआ.

बाजार में अचानक ऐसा क्या हुआ?
अब शेयर बाजार में अचानक सेंसेक्स-निफ्टी के फिसलने के कारणों की बात करें, तो एक नहीं बल्कि कई हैं. इनमें एक महाराष्ट्र में कल विधानसभा चुनाव की वोटिंग होनी है और इस मौके पर शेयर बाजार में कारोबार पर ब्रेक रहेगा. इस चुनाव से ऐन पहले उछले बाजार पर निवेशक भी हैरान थे और कन्फ्यूज दिखे कि ये तेजी जारी रहेगी या चली जाएगी. ऐसे में बिकलावी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा और इसका असर मार्केट क्लोज होते-होते दिखाई देने लगा. निवेशक अभी सौदा लॉन्ग करने के पक्ष में नहीं हैं.

इसके अलावा भारतीय बाजार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव भी देखने को मिला. अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली, जिससे सेटीमेंट बिगड़ा. वहीं रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने की खबर आ रही है, जिसका असर भी निवेशकों के सेंटिमेंट पर पड़ा है.

इन शेयरों में आई जोरदार तेजी
अब बात करें मंगलवार के टॉप गेनर शेयरों के बारे में, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल M&M Share (3.55%), Tech Mahindra Share (2.28%), HDFC Bank Share (2.21%) पर बंद हुए. इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में Delhivery Share 5% चढ़कर, जबकि Jindal World Share 19.97% की उछाल के साथ क्लोज हुआ.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...