5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedअनंत-राधिका की 5,000 करोड़ की शादी के पीछे किसका दिमाग, वो CEO...

अनंत-राधिका की 5,000 करोड़ की शादी के पीछे किसका दिमाग, वो CEO जिसने एक मंच पर दुनिया खड़ी कर दी!

Published on

नई दिल्‍ली:

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से शादी हो गई है। शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में हुई। तीन दिन तक चले इस शाही समारोह में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। खबरों के मुताबिक, शादी पर कुल खर्च 5000 करोड़ रुपये था, जो प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की शादी से भी ज्‍यादा है। अंबानी परिवार की नई सदस्य राधिका मर्चेंट ने अपनी सास नीता अंबानी को इस शादी का सीईओ बताया है। हाल ही में वोग के साथ बातचीत में उन्होंने नीता के समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व के बारे में बात की जिन्‍होंने पूरी शादी को उत्सव बना दिया। यह उनका ही दिमाग था जिसने शादी में देश-दुनिया की हस्तियों को एक मंच पर लाकर खड़ा कर दिया।

अनंत और राधिका की शादी तीन दिन तक चली। इसकी शुरुआत 12 जुलाई को हुई और 15 जुलाई को कर्मचारियों के लिए एक रिसेप्शन के साथ समाप्त हुई। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रिसेप्शन में एंटीलिया, सी विंड, करुणा सिंधु और अन्य अंबानी आवासों के कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया था। इनमें हाउसकीपिंग, सुरक्षा, ऑपरेशन और रखरखाव टीम के कर्मचारी शामिल थे।

प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स की शादी से भी महंगी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भव्य शादी की लागत प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स की शादी से भी ज्यादा थी। इसकी अनुमानित लागत लगभग 16.3 करोड़ डॉलर यानी लगभग 1,361 करोड़ रुपये थी। अनंत और राधिका की शादी में लगभग 5,000 करोड़ रुपये खर्च हुए। इस भारी-भरकम लागत में प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल लागत का 30 करोड़ डॉलर सिर्फ प्री-वेडिंग फंक्शन्स पर खर्च किया गया था। इसमें लक्जरी क्रूज पर केटी पेरी और बैकस्ट्रीट बॉयज जैसे सितारों की परफॉर्मेंस भी शामिल थी।

पूरी शादी में अंबानी परिवार की महिलाओं ने जो गहने पहने वे भी काफी चर्चा में रहे। नीता अंबानी का 400 से 500 करोड़ रुपये कीमत का पन्ना जड़ा हीरे का हार और श्लोका अंबानी का भी उसी कीमत का हार इंटरनेट पर छाया रहा।

नई बहू ने सास को बताया शादी का CEO
राधिका मर्चेंट ने अपनी सास नीता अंबानी को 5000 करोड़ रुपये की इस शादी का CEO बताया है। हाल ही में वोग के साथ बातचीत में उन्होंने राधिका ने कहा, ‘मेरी सास इस शादी की CEO थीं, जैसा मैं कहना चाहती हूं। यह नीता की प्रतिबद्धता और दृष्टि थी जिसने हमारे पूरे उत्सव को जीवंत कर दिया।’ उन्होंने यह भी बताया कि ईशा और श्लोका मेहता ने भी योजना बनाने में मदद की। राधिका ने आगे खुलासा किया कि उनकी शादी की तारीखें रणनीतिक रूप से चुनी गई थीं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पुजारी की सलाह पर 12, 13 और 14 जुलाई की तारीखें चुनी गई थीं।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...