11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी का यह किरायेदार कौन जो उनसे भी ज्‍यादा अमीर, कितना...

मुकेश अंबानी का यह किरायेदार कौन जो उनसे भी ज्‍यादा अमीर, कितना दे रहे मंथली रेंट, क्‍या है कारोबार?

Published on

नई दिल्‍ली:

मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्‍ड प्‍लाजा में बर्नार्ड अर्नाल्ट की कंपनी LVMH का लुई वुइटन स्टोर किराए पर है। अंबानी से भी ज्‍यादा अमीर अर्नाल्ट हर महीने इस स्‍टोर का 40.5 लाख रुपये किराया देते हैं। LVMH दुनिया की सबसे बड़ी लग्‍जरी कंपनियों में से एक है। जियो वर्ल्‍ड प्‍लाजा मुंबई के केबीसी में प्रमुख लग्‍जरी शॉपिंग डेस्टिनेशन बन रहा है। बालेनसियागा जैसे दूसरे बड़े ब्रांड भी वहां जगह ले रहे हैं। वे भी लगभग इतना ही किराया दे रहे हैं।

क‍ितने अमीर हैं बर्नार्ड अर्नाल्‍ट?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। लेकिन, अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक बर्नार्ड अर्नाल्ट उनकी कमाई में योगदान दे रहे हैं। यह योगदान लग्‍जरी रिटेल रेंट के जरिए हो रहा है। फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अर्नाल्ट की कुल संपत्ति 168.8 अरब डॉलर है, जबकि अंबानी की 94.9 अरब डॉलर है। अर्नाल्ट LVMH के सीईओ और चेयरमैन हैं। एवीएमएच लग्‍जरी सामानों का एक बड़ा बिजनेस है। उसके पास लुई वुइटन, टिफनी एंड कंपनी, डायर, गिवेंची, टैग ह्यूइर और बुल्गारी जैसे मशहूर ब्रांड हैं।

बर्नार्ड अर्नाल्ट सीधे तौर पर मुकेश अंबानी के किराएदार नहीं हैं। उनकी कंपनी LVMH ने अंबानी के माल जियो वर्ल्‍ड प्‍लाजा में जगह लीज पर ली है। यह मॉल मुंबई के केबीसी में है। यह लग्‍जरी ब्रांड्स का सेंटर बनता जा रहा है। यहां दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स के शोरूम हैं। इन्हीं में से एक है लुई वुइटन का शोरूम, जो अर्नाल्ट की कंपनी LVMH का प्रमुख ब्रांड है।

क‍िराये पर ली है क‍ितनी जगह?
लुई वुइटन स्टोर ने जियो वर्ल्‍ड प्‍लाजा में 7,465 वर्ग फीट की जगह लीज पर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, लुई वुइटन हर महीने 40.5 लाख रुपये (48,600 डॉलर) किराया देता है। यह किराया मुकेश अंबानी की कंपनी को जाता है। इससे पता चलता है कि कैसे दुनिया का एक सबसे अमीर व्यक्ति दूसरे अमीर व्यक्ति की कमाई में अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दे रहा है।

जियो वर्ल्‍ड प्‍लाजा में सिर्फ लुई वुइटन ही नहीं, बल्कि LVMH के दूसरे बड़े ब्रांड भी अपने स्टोर खोल रहे हैं। यह मॉल भारत में लग्‍जरी शॉपिंग के लिए एक खास जगह बनता जा रहा है। एक और मशहूर लग्‍जरी ब्रांड बालेनसियागा ने भी जियो वर्ल्‍ड प्‍लाजा में अपना पहला स्टोर खोला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालेनसियागा भी हर महीने लगभग 40 लाख रुपये (48,000 डॉलर) किराया दे रहा है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...