22.2 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedभारत में कौन बनाता है 'जॉकी' अंडरवियर, पहनते हों या नहीं आज...

भारत में कौन बनाता है ‘जॉकी’ अंडरवियर, पहनते हों या नहीं आज खुश जरूर हो जाएंगे!

Published on

नई दिल्‍ली

देश में ‘जॉकी’ अंडरवियर बनाने और बेचने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजों का ऐलान किया। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 120 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड की घोषणा की है। पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत में जॉकी अंडरवियर की विशेष लाइसेंसधारी है। यह कंपनी 1994 में बनी थी। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। पेज इंडस्ट्रीज भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, मालदीव और भूटान में जॉकी ब्रांड का निर्माण, ड‍िस्‍ट्रीशन और मार्केट‍िंग करती है। यह भारत में सबसे बड़ी अंडरवियर निर्माताओं में से एक है। जॉकी ब्रांड का भारत के अंडरवियर बाजार में दबदबा है। कंपनी के पास देशभर में 200 से अधिक वितरक और 25,000 से अधिक खुदरा विक्रेता हैं।

कब होगा लाभांश का पेमेंट?
कंपनी ने बताया कि निदेशक मंडल ने आज यानी 23 मई को आयोजित अपनी बैठक में 120 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का चौथा अंतरिम लाभांश 2023-24 घोषित किया है। पेज इंडस्ट्रीज ने अपने आगामी लाभांश के लिए रिकॉर्ड डेट 31 मई तय की है। वहीं, भुगतान की तारीख 22 जून तय की गई है।

कैसी रही है डिविडेंड हिस्‍ट्री?
पेज इंडस्ट्रीज की अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देकर पुरस्कृत करने की शानदार हिस्‍ट्री रही है। कंपनी ने 2007 से अब तक कुल 65 बार डिविडेंड का भुगतान किया है। लिस्टिंग के बाद इसका पहला लाभांश 6 रुपये प्रति इक्विटी शेयर था।कंपनी ने फरवरी 2024 में 100 रुपये का अपना सबसे हालिया लाभांश घोषित किया। जॉकी मैन्‍यूफैक्‍चरर ने कैलेंडर वर्ष 2023 में 4 बार डिव‍िडेंड का भुगतान किया। यह 60 रुपये, 60 रुपये, 75 रुपये और 75 रुपये था। पेज इंडस्ट्रीज की डिविडेंड यील्‍ड वर्तमान में बाजार मूल्य के आधार पर 0.87 फीसदी है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...