24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedआज अडानी के 10 शेयरों में क्‍यों आई इतनी तेजी... कहीं ये...

आज अडानी के 10 शेयरों में क्‍यों आई इतनी तेजी… कहीं ये वजह तो नहीं? 8% तक चढ़ा ये स्‍टॉक

Published on

नई दिल्‍ली ,

अडानी ग्रुप के शेयरों में आज शानदार तेजी देखी गई, जब निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. निवेशकों ने अडानी ग्रुप के शेयरों में जबदस्‍त खरीदारी की. यह तेजी ऐसे समय में आई जब अडानी ग्रुप (Adani Group) ने लंदन स्थित फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट को निराधार और झूठा करार दिया. रिपोर्ट में आशंका जताई गई थी कि अडानी ग्रुप ने साल 2013 में निम्नस्‍तर के कोयले को हाई रेट के ईंधन के रूप में बेचकर धोखाधड़ी की गई थी.

अडानी ग्रुप को लेकर फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में साल 2013 में बिल्कुल लो-ग्रेड कोयले को हायर ग्रेड का कोयला बताते हुए उच्च मूल्य पर बेचकर अडानी ग्रुप द्वारा धोखाधड़ी किए जाने की आशंका जताई गई थी, जिसमें आर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) के डॉक्युमेंट्स का हवाला दिया गया था.

रिपोर्ट में दावा किया गया कि इसके अगले साल जनवरी 2014 में अडानी ग्रुप ने एक इंडोनेशियाई कंपनी से 28 डॉलर प्रति टन की कथित कीमत पर ‘लो-ग्रेड’ कोयला खरीदा था और शिपमेंट को तमिलनाडु जेनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (TANGEDCO) को उच्च गुणवत्ता वाले कोयले के रूप में 91.91 डॉलर प्रति मीट्रिक टन पर बेचा गया था.

अडानी ग्रुप ने आरोप को बताया निराधार
इन आरोपों को लेकर अडानी ग्रुप की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया गया और कहा गया कि ये रिपोर्ट निराधार हैं. ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के सभी आरोप झूठा और निराधार हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे दावे कि अडानी ग्लोबल पीटीई लिमिटेड ने टेंडर और पीओ में निर्धारित गुणवत्ता मानकों की तुलना में टैनजेडको को घटिया कोयले की आपूर्ति की, पूरी तरह से गलत हैं.

सफाई आते ही तेजी से चढ़े अडानी के 10 स्‍टॉक
अडानी ग्रुप की ओर से रिपोर्ट जारी होते ही इसके सभी शेयरों में शानदार तेजी आई. सबसे ज्‍यादा तेजी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आया और यह 8.01 प्रतिशत बढ़कर 3,391.20 रुपये पर बंद हुआ. अडानी पोर्ट्स के शेयर 4.72 फीसदी और अडानी पावर के शेयर 2.79 फीसदी तेजी आई. अडानी टोटल गैस 2.34 फीसदी, अडानी विल्‍मर 1.82 फीसदी, अडानी ग्रीन सॉल्‍यूशन के शेयर 1.16 फीसदी ACC सीमेंट के शेयर करीब 3 प्रतिशत, एनडीटीवी 7.7 फीसदी, अंबुजा सीमेंट 2.1 फीसदी और अडानी ग्रीन शेयर 1.20 फीसदी तेजी आई है.

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...