11.1 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedभारत के इस कदम पर इंडोनेशिया और थाईलैंड ने क्‍यों उठाए सवाल?...

भारत के इस कदम पर इंडोनेशिया और थाईलैंड ने क्‍यों उठाए सवाल? दुनिया के सामने जाहिर की चिंता

Published on

नई दिल्‍ली

विश्व व्यापार संगठन (WTO) की बैठक में इंडोनेशिया और थाईलैंड ने भारत के कुछ फैसलों पर सवाल उठाए हैं। भारत ने मेडिकल टेक्सटाइल, फुटवियर और कुछ दूसरे सामानों पर क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) लागू क‍िए हैं। डब्‍ल्‍यूटीओ की बीते दिनों हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। इंडोनेशिया और थाईलैंड ने इन QCO को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इनसे भारत में इन सामानों का आयात मुश्किल हो सकता है।डब्ल्‍यूटीओ की बैठक में मार्केट एक्सेस पर चर्चा के दौरान यह मुद्दा उठा। पिछले साल कनाडा, जापान, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने भी भारत के QCO को लेकर चिंता जताई थी। उनका कहना था कि यह फैसला संरक्षणवादी है।

इन प्रोडक्‍टों को लेकर जताई गई चिंता
जिनेवा के एक अधिकारी ने बताया, ‘बुधवार को हुई बैठक में भारत के QCO को लेकर कुछ नई चिंताएं जाहिर की गईं।’ इंडोनेशिया ने प्लाईवुड, लकड़ी के दरवाजों, विस्कोस रेयॉन यार्न और सिंथेटिक फाइबर से बने कपड़ों पर QCO को लेकर चिंता जताई है।

भारत ने स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई सामानों पर QCO लागू किए हैं। इनमें खिलौने, एल्युमीनियम उत्पाद, लाइटर, खेल का सामान, पानी की बोतलें, लकड़ी के फर्नीचर इत्‍यादि शामिल हैं। भारत सरकार का कहना है कि QCO का मकसद घटिया क्वालिटी के सामानों के आयात को रोकना है।

क्‍यों अखरता है क्‍वालिटी कंट्रोल ऑर्डर?
QCO के तहत किसी भी सामान के आयात के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से लाइसेंस लेना और उस पर मानक चिह्न होना जरूरी है।एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘हम सभी सदस्यों को बताते रहे हैं कि QCO घरेलू उत्पादन पर भी लागू होते हैं, न कि केवल आयात पर। भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता ही इसके व्यापार का भविष्य तय करेगी।’

भारत ने पहले ही टायरों के आयात पर रोक लगा दी है। सरकार स्थानीय उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के जरिए चुनिंदा क्षेत्रों को बढ़ावा दे रही है। डब्‍ल्‍यूटीओ में थाईलैंड ने तांबे, लकड़ी के बोर्ड और टायरों के आयात पर कुछ ऐसे उपायों पर चिंता जताई है जिनके कारण रोक लग सकती है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...