14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedयोगगुरु रामदेव ने क्यों कहा, अडानी-अंबानी से ज्यादा महत्वपूर्ण है हमारा समय!

योगगुरु रामदेव ने क्यों कहा, अडानी-अंबानी से ज्यादा महत्वपूर्ण है हमारा समय!

Published on

पणजी

योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को कहा कि कॉरपोरेट अपने 99 फीसदी समय का इस्तेमाल खुद के हित के लिए करते हैं, जबकि एक संत का समय सभी की भलाई के लिए होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका यहां तीन दिन रहना मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी जैसे अरबपतियों के समय से अधिक मूल्यवान था। रामदेव अपने सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसमें गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक मौजूद थे।

बहुराष्ट्रीय समूह की होल्डिंग कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक बाबा रामदेव ने दावा किया कि मैं हरिद्वार से तीन दिन के लिए यहां आया। मेरे समय का मूल्य अडाणी, अंबानी, टाटा और बिरला से अधिक है। कॉरपोरेट अपने 99 फीसदी समय का इस्तेमाल खुद के हित के हित के लिए करते हैं, जबकि एक संत का समय सबकी भलाई के लिए होता है।

उन्होंने पतंजलि को पुनर्जीवित कर इसे इस वित्त वर्ष के दौरान 40 हजार करोड़ रुपये के ‘टर्नओवर’ वाली कंपनी बनाने के लिए बालकृष्ण की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पतंजलि जैसे साम्राज्य बनाकर भारत को परम वैभवशाली बनाने का सपना साकार किया जा सकता है।

शनिवार को रामदेव ने दावा किया कि कोविड-19 महामारी के बाद देश में कैंसर के मामले बढ़े हैं, लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा कि दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है और मामलों में वृद्धि एक सामान्य घटना है। एक प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट ने कहा कि कैंसर के मामले सालाना पांच प्रतिशत बढ़ रहे हैं और इसका महामारी से कोई लेना-देना नहीं है। रामदेव ने गोवा के मीरामार समुद्र तट पर सुबह-सुबह एक सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की, जहां उनकी पतंजलि योग समिति ने एक योग शिविर का आयोजन किया था।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...