13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedजोमैटो ने अचानक क्यों बंद कर दी फूड डिलीवरी? सोशल मीडिया पर...

जोमैटो ने अचानक क्यों बंद कर दी फूड डिलीवरी? सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे सवाल

Published on

नई दिल्ली

ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो अभी ऑनलाइन ऑर्डर नहीं ले रही है। मिंट की खबर के मुताबिक, कंपनी की वेबसाइट पर लिखा हुआ है कि ‘हम वर्तमान में ऑनलाइन ऑर्डर स्वीकार नहीं कर रहे हैं। हम जल्द ही वापस आएंगे।’ अब लोग परेशान हो रहे हैं। बारिश में जलभराव के बीच अब लोगों को भूख से भी जूझना पड़ रहा है। वहीं लोग अब सोशल मीडिया पर मजाकिया मीम भी खूब शेयर कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अचानक अपनी सेवाएं क्यों बंद की हैं, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

लोग बड़ी संख्या में जोमैटो से ऑर्डर करते हैं खाना
देशभर में लोग बड़ी संख्या में जोमैटो का इस्तेमाल करते हैं। लोग जोमैटो से खूब खाना मंगाते हैं। महानगरों में इसका इस्तेमाल करने वालों की संख्या काफी है। आपको बता दें कि जोमैटो का देश भर में लगभग 500 मिलियन का ऑर्डर वॉल्यूम है। यह संख्या साल 2026 तक 1.6 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है। ये प्लेटफार्म पर लाखों लोग नौकरी भी कर रहे हैं। ऐसे में अभी सेवाएं बंद होने से सबकी परेशानी बढ़ गई है

बारिश के बीच लोग हो रहे परेशान
अभी कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कई शहरों में जलभराव की स्थिति है। ऐसे में लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर खानेपीने की चीजें खूब मंगा रहे हैं। बारिश के चलते लोग सामान खरीदने भी नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में जोमैटो से खाना ऑर्डर नहीं होने के चलते लोग परेशान हो रहे हैं।

एड को लेकर हुआ था विवाद
अभी कुछ दिन पहले जोमैटो के एक एड को लेकर हंगामा भी हुआ था। जोमैटो के जिस एड को लेकर हंगामा हुआ, उसमें ऋतिक रोशन बोलते हुए दिख रहे थे, ‘उन्हें थाली का मन किया उज्जैन में, तो महाकाल से मंगा लिया।’ महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने इस विज्ञापन पर आपत्ति जताई थी। उन्‍होंने बताया कि महाकाल मंदिर से कोई थाली डिलीवर नहीं की जाती है। दावा किया कि इससे हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंची है। सोशल मीडिया पर भी इस एड के विरोध में मुहिम चल गई। विवाद को बढ़ता देख जोमैटो ने माफी मांग ली थी। जोमैटो ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बयान जारी किया था। इसमें कहा, ‘ऋतिक रोशन अभिनीत एड जो उज्जैन के विशिष्ट पिन-कोड में चलता था, वह महाकाल रेस्तरां की थाली के संदर्भ में था। न कि परम पूजनीय महाकालेश्वर मंदिर के। महाकाल रेस्तरां, उज्जैन हमारे उच्च भागीदारों में एक है। थाली उसके मेनू में शामिल है।’ कंपनी ने कहा, ‘हम उज्जैन के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। विवाद पैदा करने वाला विज्ञापन अब नहीं चल रहा है। हम माफी मांगते हैं क्योंकि यहां किसी की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।’

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...