5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedइस बार आम 'खट्टा' क्‍यों, पिछले साल के मुकाबले फलों के राजा...

इस बार आम ‘खट्टा’ क्‍यों, पिछले साल के मुकाबले फलों के राजा के दाम कितने ज्‍यादा?

Published on

नई दिल्‍ली

इस गर्मी में फलों के राजा आम के दामों में आग लगी है। जून में आम की महंगाई दर 37 फीसदी रही, जो मई में 25 फीसदी थी। पिछले साल की तुलना में इस साल जुलाई के पहले दो हफ्तों में थोक बाजार में आम के दाम 12 फीसदी ज्‍यादा यानी 39.6 रुपये प्रति किलो हैं। पिछले साल यह कीमत 35.4 रुपये प्रति किलो थी। हालांकि, सिर्फ आम ही नहीं, दूसरे गर्मी के फलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से अब तक खरबूज के दाम औसतन 15.8 फीसदी बढ़े हैं। लीची की महंगाई दर जून में तीन गुना बढ़कर 15.2 फीसदी हो गई, जो मई में 4.6 फीसदी थी। जून में फलों की महंगाई दर 7.4 फीसदी रही, जो मार्च 2024 में 3.3 फीसदी थी।

अभी महंगे ही रहने वाले हैं फल
विशेषज्ञों का कहना है कि फलों की यह महंगाई अगले कुछ महीनों तक बनी रह सकती है। ग्लोबल वार्मिंग और उत्पादन में गिरावट के कारण गर्मियों में यह उतार-चढ़ाव बहुत ज्‍यादा होता है। बुवाई के तरीकों में सुधार के साथ अनाज और दालों के दामों में कमी आने की उम्मीद है, लेकिन सब्जियों और फलों के दामों को कम होने में समय लगेगा।

सब्‍ज‍ियों की महंगाई दर तेजी से बढ़ी
पिछले 12 महीनों में से 10 महीनों में सब्जियों की महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है। जून में यह बढ़कर 30.2 फीसदी हो गई, जो मई में 28.2 फीसदी थी। थोक बाजार में फलों की महंगाई दर जून में दोगुनी होकर 10.14 फीसदी हो गई, जो मई में 5.81 फीसदी थी। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्पादन में गिरावट का एक कारण गर्मी भी है। उपभोक्ता बास्केट में फलों और सब्जियों का वेटेज 10 फीसदी है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...