8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized4 साल तक शोबिज से क्यों दूर रहीं रतन? छलका दर्द, बताया...

4 साल तक शोबिज से क्यों दूर रहीं रतन? छलका दर्द, बताया कब करेंगी कमबैक

Published on

रतन राजपूत टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. हालांकि, लंबे समय से वो किसी शो में नजर नहीं आई हैं, लेकिन यूट्यूब वीडियोज के जरिए वो फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं. रतन के सभी चाहने वाले उनके टीवी कम बैक का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन रतन ने आखिर टीवी से दूरी क्यों बनाई? ये खुद एक्ट्रेस ने ही बता दिया है.

टीवी से रतन ने क्यों बनाई दूरी?
रतन राजपूत पिछले 4 सालों से किसी भी शो में नहीं दिखी हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस को टीवी सीरियल संतोषी मां में देखा गया था. एक्ट्रेस ने अब इसका कारण बताते हुए कहा कि साल 2018 में उनके पिता के निधन के बाद से उन्होंने शोबिज से ब्रेक ले लिया था. रतन ने ये भी बताया कि वो डिप्रेशन से जूझ रही थीं, इसलिए उन्होंने खुद पर ध्यान देना ही ठीक समझा. रतन ने कहा- साल 2018 में जब संतोषी मां खत्म हुआ उसके एक दिन बाद ही मैंने अपने पिता को खो दिया था. वो मेरे लिए सबसे बुरा समय था. मैं डिप्रेशन में चली गई थी और फिर कुछ नहीं करना चाहती थी.

रतन ने आगे कहा- जब आप डिप्रेशन की बात करते हैं तो इसका मतलब सिर्फ मूड स्विंग्स होना या फिर रोना ही नहीं होता है. ऐसी कंडीशन में इंसान के साथ दूसरी चीजें भी होती हैं. मैं कोई भी मेडिकेशन नहीं लेना चाहती थी, इसलिए मैंने psychology पढ़ने का फैसला किया, ताकी ये चीज मुझे बेहतर तरह से समझ आ पाए. इसके अलावा मैंने ट्रैवल करना भी शुरू किया और गावों की जिंदगी को एक्सप्लोर करने लगी. मैंने कुछ समय के लिए मुंबई छोड़ दी थी.

रतन अपने व्लॉग्स में कई बार अलग गांव की झलक दिखा चुकी हैं. गांव की जिंदगी जीने पर रतन ने कहा- तीन महीनों तक गांव में खेती करना मेरे लिए थेरेपी की तरह था. इससे मुझे काफी हद तक ठीक होने में मदद मिली है. मैंने ये भी सीखा कि गांव के लोग टेंशन फ्री जिंदगी जीते हैं. मैंने वहां अपने टाइम को एन्जॉय किया. इससे मुझे खुद के बारे में जानने का मौका मिला. एक्टिंग ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. लेकिन गांव में रहकर मुझे जिंदगी जीने का एक नया नजरिया मिला है.

कब कम बैक करेंगी रतन?
रतन की बात करें तो वो यूट्यूब पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर रतन रेगुलरी वीडियो शेयर करके अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट देती हैं. रतन कई टीवी शोज में दिखाई दे चुकी हैं. उन्होंने अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो, महाभारत, राधा की बेटियां समेत कई शोज में काम किया है. रतन अब जल्द ही टीवी पर अपनी वापसी करने की प्लानिंग कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा- अब नई चीजों पर फोकस करने और काम पर लौटने का समय आ गया है. लेकिन ब्रेक लेकर मुझे इतना समझ आ गया कि काम आपकी जिंदगी का एक हिस्सा है, काम आपकी जिंदगी नहीं है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...