11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedक्यों बंद हुए 2000 रुपये के नोट? पीएम मोदी के पूर्व प्रधान...

क्यों बंद हुए 2000 रुपये के नोट? पीएम मोदी के पूर्व प्रधान सचिव ने बताई बड़ी वजह

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एक अहम फैसला लेते हुए 2000 के नोटों की वापसी की घोषणा कर दी है. यानी कि अब दो हजार के नोट धीरे-धीरे चलन से बाहर हो जाएंगे. RBI की ओर से इसकी तारीख 30 सितंबर 2023 मुकर्रर की गई है. इस तारीख तक इन नोटों को बैंकों से बदला जा सकता है. आरबीआई के इस फैसले पर राजनेताओं, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

‘अपेक्षित था दो हजार के नोटों का बदला जाना’
इसी बीच पीएम मोदी के प्रधान सचिव रहे नृपेंद्र मिश्रा ने भी 2000 रुपये के नोट की वापसी को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जब नोटबंदी की योजना बनाई गई थी तो पीएम मोदी के ध्यान में पहले से ही यह बात थी कि दो हजार रुपये का नोट एक अस्थायी समाधान है. यानी कि इन नोटों का बदला जाना अपेक्षित ही था.

‘महत्वपूर्ण फैसला था नोटबंदी’
नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि नोटबंदी के समय यह एक महत्वपूर्ण फैसला था, जिसे पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने लिया था. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सोच थी कि जो कि 2000 रुपये का नोट लाया जा रहा है. यह एक विशेष परिस्थितियों में लाई गई अस्थाई व्यवस्था थी. इसे दीर्घकालीन प्रक्रिया के साथ कभी आगे लेकर नहीं बढ़ना था. इसके साथ ही उस समय भी पीएम का मत था कि यह बड़ा नोट (2000 रुपये का नोट) प्रमुख रूप से गरीबों के लिए लेन-देन के लिए व्यावहारिक नहीं होगा. ऐसे में इन्हें बदले जाने को लेकर वो आश्वस्त थे.

‘चरणबद्ध तरीके से लिया गया फैसला’
इसके अलावा उस समय भी उनकी सोच थी कि अगर 2 हजार के नोट को लंबे अरसे तक चालू रखेंगे तो इससे काले धन को प्रोत्साहन मिलेगा और दूसरा टैक्स की चोरी आसान होगी. इसलिए उनका मत था कि इसे जितनी जल्दी वापस ले सकें उतना ठीक होगा. इसके लिए चरणबद्ध तरीके से फैसले लिए गए हैं. पहला निर्णय तो ये लिया गया कि 2000 रुपये के नोट प्रिंट नहीं होंगे. इसके बाद, अगले चरण में धीरे-धीरे इनके सर्कुलेशन कम करने की और इनकी वापसी की प्रक्रिया शुरू की गई और अब शुक्रवार को RBI ने एक सर्कुलर जारी करके ये साफ कर ही दिया है कि 30 सितंबर तक इन सभी नोटों की वापस ले लिया जाएगा.

 

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...