9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedनवाजुद्दीन पर किए केस वापस लेंगी पत्नी आलिया सिद्दीकी, चिठ्ठी पोस्ट करके...

नवाजुद्दीन पर किए केस वापस लेंगी पत्नी आलिया सिद्दीकी, चिठ्ठी पोस्ट करके माफी मांगी

Published on

फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पत्नी आलिया सिद्दीकी ने पत्र लिखकर खुद की गलतियों की माफी मांगी है। उन्होंने नवाज और फैमिली पर किए केस भी वापस लेने की घोषणा की है। आलिया ने नवाज की गलतियों को भी माफ करते हुए आगे बढ़कर भविष्य को बेहतर आकार देने की कोशिश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अतीत के चक्रव्यूह में फंस कर रह जाना ठीक नहीं। गलतियों को फिर से ने दौहराने के वादे के साथ उन्होंने बच्चों के भविष्य को एक सुनहरे प्रकाश से भरने का प्रण लेने की बात कही है।

नवाजुद्दीन को संबोधित करते हुए लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वह एक अच्छे पिता हैं, और भविष्य में अच्छे पिता के सभी कर्तव्य निभाते रहेंगे। आलिया सिद्दीकी आजकल बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में दुबई रह रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पत्र पोस्ट किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को संबोधित पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनकी लड़ाई बच्चों के लिए है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखकर उनकी चिंता खत्म हो गई है। उन्होंने नवाज के लिए लिखा की आशा है कि वह करियर को अभी और ऊंचाई पर ले जाएंगे।

नवाज के परिवार पर किए केस वापस लेंगी आलिया
आलिया ने घोषणा की है कि उन्होंने नवाजुद्दीन की फैमिली पर जो केस किए हैं वह सभी वापस ले रही हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन को लिखे पत्र में कहा है कि उन्हें उनसे कोई आर्थिक मदद भी नहीं चाहिए और न ही उसकी उम्मीद रखती हैं। आलिया ने कहा कि वह कहना चाहती है कि उनके हिस्से का जो घर है उसे बेचकर वह उनकी फिल्म बनाने के दौरान लिया गया उधार चुकाना चाहती हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए लिखा है कि वह बच्चों का भी बेहतर से ख्याल रखें।

अच्छे पति-पत्नी नहीं बने पर अच्छे माता-पिता बनेंगे
आलिया ने नवाज को लेकर पत्र में कहा है कि वे अच्छे पति-पत्नी नहीं बन सके। लेकिन उम्मीद है कि अच्छे माता-पिता बन सकेंगे। एक दूसरे को माफ करने की बात कहते हुए आलिया ने आगे कदम बढ़ाने की बात कही है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...