24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedभारत के क्रिकेट वर्ल्‍ड कप जीतने पर लोगों को देंगे 100 करोड़...

भारत के क्रिकेट वर्ल्‍ड कप जीतने पर लोगों को देंगे 100 करोड़ रुपये… इस कंपनी के सीईओ ने किया बड़ा ऐलान

Published on

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 19 नवंबर 2023 को क्रिकेट वर्ल्‍ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेद्र मोदी स्‍टेडियममें होगा. इस मैच को देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्‍गज शामिल हो रहे हैं. भारत यह मैच जीते इसके लिए देशवासी दुआ कर रहे हैं. कई जगहों पर हवन और पूजा-पाठ भी किया जा रहा है. इस बीच एक कंपनी के सीईओ ने बड़ा ऐलान कर दिया है.

इस कंपनी ने किया वादा
ज्‍योतिष प्‍लेटफॉर्म Astrotalk के सीईओ पुनीत गुप्‍ता ने घोषणा करते हुए कहा कि अगर भारत आईसीसी मेंस वर्ल्‍ड कप (ICC Men’s World Cup 2023) जीतता है तो वह अपने यूजर्स को 100 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे. हालांकि ये इनाम राशि सिर्फ उन्‍हीं लोगों के बीच बांटी जाएगी, जिन्‍होंने किक्रेट वर्ल्‍ड कप 2023 (Cricket World Cup) का फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले एस्ट्रोटॉक पर खुद को रजिस्‍टर्ड किया हो. प्रत्‍येक यूजर को कितनी राशि दी जाएगी, यह कुल रजिस्‍ट्रेशन की संख्‍या पर निर्भर करेगा.

शेयर की 2011 वर्ल्ड कप से जुड़ी कहानी
पुनीत गुप्‍ता ने लिंक्‍डइन पर पोस्‍ट शेयर करते हुए कहा कि जब भारत ने 2011 का वर्ल्ड कप (World Cup 2011) जीता था, तब वे कॉलेज में पढ़ रहे थे. उन्‍होंने कहा कि वह इस मुकाबले को देखने के लिए चंडीगढ़ में एक कॉलेज के पास ऑडिटोरियम में सभी दोस्‍तों के साथ देखने के लिए गए थे. मैच से पहले वह पूरी रात सो नहीं पाए और रातभर मैच के बारे में ही दोस्‍तों के साथ चर्चा करते रहे, लेकिन एक बार जब हमने मैच जीत लिया तो काफी समय तक मेरे रोंगटे खड़े रहे. मैंने अपने सभी दोस्तों को गले लगाया. हम चंडीगढ़ में बाइक पर निकले और हर चौराहे पर अनजान लोगों के साथ भांगड़ा किया.

100 करोड़ रुपये देने का ऐलान
गुप्‍ता ने कहा कि वह मेरी जिंदगी का सबसे खुशनुमा दिन था. उन्‍होंने अपने पोस्‍ट में आगे लिखा कि कल रात मैं सोच रहा था कि इस बार मैं क्या कर सकता हूं. पिछली बार मेरे कुछ दोस्‍त थे, जिनके साथ मैं अपनी खुशियां शेयर कर सकता था, लेकिन इस बार मेरे पास बहुत से एस्ट्रोटॉक यूजर्स हैं, इसलिए मुझे उनके साथ अपनी खुशियां शेयर करने के लिए कुछ करना चाहिए. इसलिए मैंने अपने फाइनेंशियल टीम को बोला है कि अगर हम मैच जीतते हैं तो 100 करोड़ रुपये की रकम सभी यूजर्स में बांटेंगे. गौरतलब है कि रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ऑ‍स्‍ट्रेलिया से आज भिडेगा. भारत ने अभी तक क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2023 में अभी तक 10 में से 10 मैच जीते हैं.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...