15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedक्या AI की वजह से खत्म हो जाएंगी कई नौकरियां? सरकार ने...

क्या AI की वजह से खत्म हो जाएंगी कई नौकरियां? सरकार ने कही ये बड़ी बात

Published on

मंगलवार को भारत में केंद्र सरकार अपना बजट पेश करेगी, उससे पहले सरकार ने सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण को पेश किया. आर्थिक सर्वेक्षण एक जरूरी डॉक्यूमेंट होता है. इस दौरान भारतीय इकोनॉमी की फाइनेंशियल हेल्थ को लेखा-जोखा पेश किया जाता है. इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) को लेकर भी जानकारी दी और बताया कि इससे रोजगार पर क्या असर पड़ सकता है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया. इस दौरान AI का भी जिक्र किया और बताया कि यह नौकरियों के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरेगा. इससे हर सेक्टर और हर एक स्किल लेवल के स्तर पर नौकरी की अनिश्चितता सामना करना पड़ सकता है.

AI से फायदा और नुकसान दोनों
इकोनॉमिक सर्वे में अनुमान लगाया है कि नए जमाने की टेक्नोलॉजी यानी AI की वजह से प्रोडक्टविटी में तो इजाफा होगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में रोजगार पर नेगेटिव इफेक्ट भी पड़ सकता है. इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आने से सभी स्तर की नौकरियों पर इसके प्रभाव के बारे में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है. AI के चलते भविष्य में काम के तौर-तरीकों को लेकर बड़ा बदलाव होगा. यह ग्लोबल इकोनॉमी में बड़े बदलाव लाने को तैयार है.

भारत इस बदलाव से अछूता नहीं रहेगा
इकोनॉमिक सर्वे में कहा, भारत इस बदलाव से अछूता नहीं रहेगा. AI को बिजली और इंटरनेट की तरह सामान्य उद्देश वाली तकनीक के रूप में मान्यता दी है. जैसे-जैसे AI आधारित सिस्टम स्मार्ट होगा, वैसे-वैसे इसको जल्दी स्वीकार किया जाएगा.

Google, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां कर रहीं एडवांस AI डेवलप
दुनियाभर में ChatGPT मेकर OpenAI, Google, माइक्रोसॉफ्ट और अन्य कंपनियां खुद AI तैयार कर रही हैं. कई कंपनियां तो बड़े-बड़े बिजनेस और कॉर्पोरेट के लिए AI सिस्टम तैयार कर रही हैं, ताकि कुछ काम को ऑटोमेशन पर कंप्लीट कराया जा सके, जिसमें फोन कॉल कस्टमर केयर सर्विस, कंटेंट राइटर, ट्रांसलेटर, कोडिंग, प्रोग्रामर जैसे काम शामिल हैं. आने वाले दिनों में AI और भी सेक्टर तक पहुंचेगा और उन सेक्टर के कर्मचारियों की नौकरी के लिए खतरा पैदा करेगा.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...