9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedक्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा Paytm से पैसों का लेनदेन,...

क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा Paytm से पैसों का लेनदेन, कंपनी ने दूर किया UPI ट्रांजैक्शन का कंफ्यूजन

Published on

नई दिल्ली

यूपीआई ट्रांजैक्शन (UPI) ट्रांजैक्शन को लेकर खबर आई कि 1 अप्रैल से यूपीआई ट्रांजैक्शन महंगा हो जाएगा। यूपीआई ट्रांजैक्शन को लेकर लोग तमाम सवाल पूछने लगे। सोशल मीडिया पर लोग पेटीएम, गूगलपे, फोनपे को टैग करते हुए सवाल पूछ रहे हैं । इस खबर के आने के बाद यूपीआई ट्रांजैक्शन (UPI Transaction) पर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे थे। शुरुआती दौर में कंफ्यूजन काफी बढ़ गया था। लोगों पूछ रहे थे कि क्या उनके लिए यूपीआई पेमेंट और वॉलेट पेमेंट महंगा हो जाएगा। मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम (Paytm) ने इस सवालों और लोगों की आशंकाओं को दूर करते हुए लिखा कि NPCI के सर्कुलर से किसी भी ग्राहक के लिए यूपीआई पेमेंट महंगा नहीं होगा।

Paytm की सफाई
पेटीएम ने इस बारे में सफाई देते हुए ट्वीट कर लिखा है कि NPCI के सर्कुलर में इंटरचेंज फीस और वॉलेट इंटरऑपरेबिलिटी चार्ज से किसी भी ग्राहक को कोई चार्ज नहीं देना होगा। पेटीएम पेमेंट बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लोगों के कंफ्यूजन को खत्म करने की कोशिश की। उसने लिखा कि 1 अप्रैल से यूपीआई पेमेंट के लिए लोगों को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना है। ना तो बैंक अकाउंट से यूपीआई करने पर और ना ही PPI/पेटीएम वॉलेट से पेमेंट करने पर उन्हें कोई एतिरिक्त चार्ज देना होगा। पेटीएम ने लिखा कि मोबाइल पेमेंट लोगों के ट्रांजैक्शन को आसान बनाता है।

क्या है नया नियम
गौरतलब है कि NPCI ने अपने सर्कुलर में इंटरचेंज फीस की बात कही, जिसके बाद लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बन गई। इसके बाद यूपीआई की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया। जिसमें कहा गया कि बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में यूपीआई ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। एनपीसीआई ने कहा कि देश में 99.9 फीसदी यूपीआई ट्रांजैक्शन बैंक अकाउंट के जरिए होता है। इन लेनेदेन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। ये शुल्क केवल PPI वॉलेट पर लगेगा, जो मर्चेंट को देना होगा। ग्राहकों के लिए ये शुल्क भी फ्री है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...