7.6 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorizedपवन सिंह तीसरी बार करेंगे शादी? 39 साल के एक्टर के बर्थडे...

पवन सिंह तीसरी बार करेंगे शादी? 39 साल के एक्टर के बर्थडे पर नई-नवेली दुल्हन की तरह बनी-ठनी दिखी ये हसीना

Published on

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। बीते 5 जनवरी को उन्होंने अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, लेकिन सारा का सारा ध्यान लाल साड़ी पहने और हाथों पर मेहंदी लगाए नई-नवेली दुल्हन की तरह दिख रहीं एक्ट्रेस चांदनी सिंह पर चला गया। अब जोरशोर से पवन और चांदनी की शादी की चर्चा हो रही है। इससे पहले पवन ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी की शादी के एक साल बाद मौत हो गई थी, जबकि दूसरी बीवी संग तलाक का मामला चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, Pawan Singh ने लखनऊ में अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। लोकसभा चुनाव में बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) का टिकट ठुकराने वाले एक्टर के बर्थडे सेलिब्रेशन में BJP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह और मनोज तिवारी भी शामिल हुए।

पवन सिंह की मां के साथ-साथ दिखीं चांदनी
इस दौरान पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह भी मौजूद थीं और वो पूरे टाइम चांदनी सिंह के साथ थीं। एक्टर की मां ने ये भी हिंट दिया कि साल 2025 में हंगामा होगा और वो अपने बेटे को यही आशीर्वाद देंगी कि उसकी जिंदगी बदल जाए। चांदनी ने भी इंस्टाग्राम पर पवन के साथ ढेर सारी फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं, जिसने आग में घी डालने का काम किया है। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

पवन सिंह की पहली बीवी ने किया था सुसाइड
पवन सिंह ने साल 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। इस वेडिंग सेरेमनी में फैमिली मेंबर्स, दोस्तों, रिश्तेदारों के अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। शादी के बाद 8 मार्च 2015 को नीलम ने सुसाइड कर लिया।

3 साल बाद दूसरी शादी और तलाक
3 साल बाद पवन ने बलिया में ज्योति सिंह से शादी की और इस वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए। साल 2022 में पवन ने ज्योति से तलाक की अर्जी दी, जिसे अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है, क्योंकि उन्होंने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...