19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedक्‍या सीनियर सिटीजन को रेल किराये में मिलेगी छूट? बजट में हो...

क्‍या सीनियर सिटीजन को रेल किराये में मिलेगी छूट? बजट में हो सकता है ऐलान

Published on

नई दिल्‍ली ,

फाइनेंस मिनिस्‍टर निर्मला सीतारमण बजट 2024, 23 जुलाई को पेश करने वाली हैं. इस बजट से महिलाओं से लेकर किसानों तक को उम्‍मीद है कि कुछ खास ऐलान हो सकता है. साथ ही मिडिल क्‍लास इस आश में है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टैक्‍स को लेकर भी ऐलान कर सकती हैं. इस बीच, सीनियर सिटीजन को भी बजट से खास उम्‍मीद लगी है.

सीनियर सिटीजन को सरकार द्वारा रेलवे रियायत की संभावित बहाली को लेकर उम्‍मीद है. इस कदम को इस साल के अंत में होने वाले आम चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है. मार्च 2020 में, भारतीय रेलवे ने सीनियर सिटीजन को ट्रेन किराए पर दी जाने वाली छूट बंद कर दी थी. इस छूट के तहत महिला वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50 प्रतिशत की छूट और पुरुष और ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 40 प्रतिशत की छूट मिलती थी. नतीजतन, अब सीनियर सिटीजन को पूरा किराया देना पड़ रहा है.

छूट वापस लेने से रेलवे को हुआ लाभ
रेलवे के अनुसार, 60 साल या उससे ज्‍यादा की आयु के पुरुषों और ट्रांसजेंडरों और 58 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को वरिष्ठ नागरिक माना जाता है. सीनियर सिटीजन रेलवे रियायत मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सभी कैटेगरी जैसे दुरंतो, शताब्दी, जन शताब्दी और राजधानी ट्रेनों पर उपलब्ध थी. रिपोर्ट्स और आरटीआई के मुताबिक, सीनियर सिटीजन को दी जाने वाली रियायत वापस लेने से रेलवे को एक्‍स्‍ट्रा राजस्‍व मिला है.

निलंबन की अवधि के दौरान, भारतीय रेलवे ने आठ करोड़ सीनियर सिटीजन से 5,062 करोड़ रुपये का रेवेन्‍यू जनरेट किया था, जिसमें से 2,242 करोड़ रुपये रियायतों के अभाव से आए. इस खंड में, 4.6 करोड़ पुरुष यात्री, 3.3 करोड़ महिला यात्री और लगभग 18,000 ट्रांसजेंडर व्यक्ति थे.

सरकार का क्‍या है कहना?
साल 2022 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद को बताया कि सीनियर सिटीजन को रेलवे रियायतें बहाल करने की लगातार मांग की जा रही है. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस तरह की बहाली से सरकार पर फाइनेंशियल बोझ बढ़ेगा. दिसंबर 2023 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात पर प्रकाश डाला कि रेलवे ने 2019-20 में समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए यात्री टिकटों पर 59,837 करोड़ रुपये की पर्याप्त सब्सिडी प्रदान की, जो प्रत्येक रेल यात्री के लिए औसतन 53% की रियायत है.

वैष्णव ने कहा कि यह सब्सिडी सभी यात्रियों के लिए जारी रहेगी, जिसमें विकलांग व्यक्तियों (दिव्यांगजन) की चार कैटेगरी, रोगियों की 11 कैटेगरी और छात्रों की आठ कैटेगरी समेत विभिन्न कैटेगरीज के लिए अतिरिक्त रियायतें दी गई हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...