10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedक्या गिरने लगेंगे भारतीय बैंकों के शेयर? SVB संकट का मार्केट पर...

क्या गिरने लगेंगे भारतीय बैंकों के शेयर? SVB संकट का मार्केट पर कैसा रहेगा असर, एक्सपर्ट्स से समझिए

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने के परिणाम सामने आने लगे हैं। माना जा रहा है कि इस बैंक के डूबने से 10 हजार से अधिक स्टार्टअप्स पर बुरा असर पड़ेगा। इससे करीब एक लाख लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। भारत सहित दुनियाभर के कई टेक स्टार्टअप्स में एसवीबी (SVB) ने निवेश किया हुआ है। बैंक के डूबने से स्टार्टअप्स का पैसा अटकने की संभावना है। इससे इन स्टार्टअप्स की मुसीबत बढ़ गई है। वहीं, अमेरिका के वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा है कि सरकार सिलिकॉन वैली बैंक को कोई राहत नहीं देगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अमेरिका के इस दिग्गज बैंक के डूबने से भारतीय बैंकों (Indian Banks) पर कितना असर पड़ेगा? एक्सपर्ट्स का कहना है कि एसवीबी के डूबने से भारतीय बैंकिंग प्रणाली पर कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं हैं। लेकिन मार्केट के सेंटीमेंट पर जरूर असर पड़ेगा।

शॉर्ट से मीडियम टर्म में बाजार पर असर
वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के इक्विटी रणनीतिकार क्रांति बथिनी ने कहा, ‘एसवीबी के पतन का भारतीय बैंकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि भारतीय बैंकिंग प्रणाली आरबीआई की देखरेख में काफी अलग और रेगुलेटेड है।’ बथिनी ने कहा कि जहां तक मार्केट का संबंध है, शॉर्ट से मीडियम टर्म में बाजार के सेंटीमेंट पर कुछ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन लंबी अवधि में यह भारतीय इक्विटी बाजारों को प्रभावित नहीं करेगा।

लगेगा वित्तीय संकट का डर
इक्विरस में कंज्यूमर एंड हेल्थकेयर बैंकिंग के एमडी भावेश शाह ने कहा, ‘भारतीय बैंकिंग प्रणाली की अपनी अंतर्निहित ताकत है और सिलिकॉन वैली बैंक की परेशानियों से यह ज्यादा प्रभावित नहीं होगा। हालांकि, शेयर बाजार पर इसका असर होगा, क्योंकि सेंटीमेंट इस तरह का डर पैदा करेगा कि इससे वित्तीय संकट पैदा हो सकता है। स्टार्टअप इकोसिस्टम भी प्रभावित होगा और कम से कम अस्थायी रूप से फंडिंग प्रभावित हो सकती है।’ शुक्रवार को एसवीबी को वित्तीय संकट के बाद बंद कर दिया गया था। यह साल 2008 के वित्तीय संकट के बाद सबसे बड़ा बैंकिंग संकट बताया जा रहा है।

इस संकट का किया जा रहा था इंतजार
इससे पहले कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक ने कहा था कि ऊंची ब्याज दरों का असर कमजोर बैंकों पर पड़ेगा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘जब ब्याज दरें एक साल में शून्य से 5 फीसदी ऊपर जाती हैं, तो कहीं न कहीं एक दुर्घटना होने का इंतजार किया जा रहा था।’ इस बीच, रिपोर्ट्स के अनुसार, यूके सरकार एसवीबी के पतन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए प्रयास कर रही है। ब्रिटिश वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने रविवार को कहा कि वह प्रधान मंत्री ऋषि सुनक और बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर एंड्रयू बेली के साथ काम कर रहे थे, ताकि नुकसान से बचा जा सके या कम किया जा सके। 250 से अधिक यूके टेक फर्म के CEOs ने शनिवार को हंट को लिखे एक पत्र में सरकारी हस्तक्षेप की मांग की थी। इसी तरह, एक्सपर्ट्स के अनुसार, एसवीबी के पतन से चीन के शेयर निवेशकों में चिंता बढ़ सकती है। पिछले हफ्ते, चीन का CSI300 इंडेक्स 4% गिर गया था। जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 6% गिर गया था।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...