10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorized'सुना है 370 पर फिल्म आ रही है', बोले पीएम मोदी, यामी...

‘सुना है 370 पर फिल्म आ रही है’, बोले पीएम मोदी, यामी गौतम ने कहा शुक्रिया

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और प्रियमणि साथ मिलकर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म की कहानी कश्मीर में लगे आर्टिकल 370 को हटाने पर आधारित है. फिल्म में यामी गौतम एक खुफिया अधिकारी के रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म को लेकर अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है.

पीएम मोदी ने कही ये बात
जम्मू कश्मीर में एक सभा को सम्बोध‍ित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने सुना है कि अभी इस हफ्ते 370 पर फिल्म आ रही है. अच्छी बात है लोगों को सही जानकारी मिल जाएगी.’ मोदी के इस वीडियो को एक्ट्रेस यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. यामी ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी को हमारी फिल्म के बारे में बात करते देखना गर्व की बात थी. मैं और मेरी फिल्म उम्मीद करते हैं कि हम आपकी उम्मीद पर खरे उतरेंगे.’

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में खुफिया अधिकारी बनीं यामी गौतम, पीएमओ ब्यूरोक्रेट (प्रियामणि) के साथ आतंकवाद की सांठगांठ का पर्दाफाश करने की कोशिश करती है. जियो स्टूडियोज और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के मेकर्स की ओर से फिल्म ‘आर्टिकल 370’ एक हाई ऑक्टेन एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है. इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जांभले ने किया है. ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

मां बनने वाली हैं यामी
यामी गौतम की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं. उन्होंने साल 2021 में फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी रचाई थी. शादी के 2 सालों के बाद एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं. फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में खुद आदित्य ने इस बात का ऐलान किया था. एक्ट्रेस 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान भी यामी गौतम काम कर रही हैं और लगातार अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं.

Yami Gautam ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी जी को #Article370Movie के बारे में बात करते देखना सम्मान की बात है। मेरी टीम और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि हम सभी इस अविश्वसनीय कहानी को सामने लाने में आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।’

इस दिन थिएटर्स में होगी रिलीज
‘आर्टिकल 370’ मूवी 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें ‘आर्टिकल 370’ हटाने के दौरान के हालात को दिखाया गया है। राइटर आदित्य धर, अर्जुन धवन और आदित्य सुहास जामभले का है। डायरेक्शन भी आदित्य सुहास का है। स्टार कास्ट में यामी के अलावा प्रियामणि और किरण करमाकर है।

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...