8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedतुम्हें नफरत का सामना करना पड़ेगा; विवेक अग्निहोत्री ने 'द केरल स्टोरी'...

तुम्हें नफरत का सामना करना पड़ेगा; विवेक अग्निहोत्री ने ‘द केरल स्टोरी’ के मेकर्स को दी चेतावनी

Published on

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। बीते साल रिलीज हुई उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद से निर्माता लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। वहीं फिल्ममेकर एक बार फिर से खबरों में बने हुए हैं। दरअसल फिल्ममेकर ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर ट्वीट किया है। वह इस फिल्म को लगातार समर्थन दे रहे हैं।वहीं, फिल्म रिलीज होने के पहले से ही अपने विषय के चलते विवादों में फंसी हुई है। हालांकि कई जगह पर इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। जहां कुछ लोग इस फिल्म को एक प्रोपेगेंडा बता रहे हैं।

वहीं कुछ लोगों को कहना है कि सच सबके सामने आकर रहेगा। विवादों के बीच रिलीज हुई फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। इसी बीच विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के रिलीज होने के एक दिन बाद द केरला स्टोरी की टीम को एक ‘बुरी खबर’ दी है। ट्विटर पर विवेक अग्निहोत्री ने एक लंबा नोट लिखा है और कहा है कि उन्हें नफरत का सामना करना पड़ेगा।

विवेक अग्निहोत्री ने लिखा नोट
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने द केरल स्टोरी के समर्थन में ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक बड़ा सा नोट लिखा है। विवेक ने अपने पोस्ट में द केरल स्टोरी के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और एक्ट्रेस अदा शर्मा को आगाह किया है, उन्होंने बताया है कि इस फिल्म के बाद आपकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘प्रिय विपुल शाह और सुदीप्तो सेन और अदा खान, साथ ही द केरल स्टोरी की पूरी टीम को सबसे पहले मैं इस साहसिक प्रयास के लिए बधाई देता हूं। इसके अलावा मैं आपको एक बुरी खबर भी दे दूं कि अब आपकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। आपको हद से ज्यादा नफरत झेलनी पड़ेगी। आपका दम घुटने लगेगा। कई बार आप भ्रमित और नाराज भी हो सकते हैं।’

फिल्म ने बताई सिनेमा की ताकत
विवेक अग्निहोत्री ने आगे लिखा कि ‘सिनेमा एंड इंडिक रेनिएसेंस: द केरल स्टोरी। मैं महान फिल्म निमार्ताओं और सिनेमा समीक्षकों को सुनते हुए बड़ा हुआ हूं कि कला का एकमात्र उद्देश्य लोगों को उनकी अपनी मान्यताओं और पूर्वाग्रहों पर सवाल उठाने के लिए उकसाना है। मैं यह सुनकर भी बड़ा हुआ हूं कि सिनेमा समाज की सच्चाई को दर्शाता है। मुझे पता चला है कि आधुनिक समय में, सिनेमा में वह करने की शक्ति है जो मीडिया और राजनीति नहीं कर सकती। यह असहज वास्तविकता पेश कर सकता है, इतिहास को सही कर सकता है, संस्कृति युद्ध लड़ सकता है और व्यापक हित के लिए एक राष्ट्र की सॉफ्ट पावर भी बन सकता है।’

फिल्ममेकर ने आगे कहा कि ‘भारत में इस तरह का सिनेमा बनाना आसान नहीं है। मैंने इसे ए ट्रैफिक जैम, द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स के साथ आजमाया। मुझ पर शारीरिक, पेशेवर, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक रूप से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाने वाली सकारात्मक फिल्म उनकी आने वाली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ पर लगातार हमले हो रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री ने अपने इस पोस्ट में सिनेमा से जुड़ी कई बातों को साझा किया है।’

 

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...