27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी सेना के डेढ़ लाख करोड़ के बिजनस को करारा झटका, हाइकोर्ट...

पाकिस्‍तानी सेना के डेढ़ लाख करोड़ के बिजनस को करारा झटका, हाइकोर्ट ने कहा- अवैध है, बंद करो

Published on

इस्‍लामाबाद

तेल पाइप लाइन बनाने से लेकर घर बेचने जैसे 50 से ज्‍यादा बिजनस कर रही पाकिस्‍तानी सेना को इस्‍लामाबाद हाईकोर्ट ने करारा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने बुधवार को एक व‍िस्‍तृत आदेश जारी करके कहा कि पाकिस्‍तानी सेना को कोई अधिकार या क्षेत्राधिकार नहीं है कि वह प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप से किसी बिजनस वेंचर को चलाए। हाइकोर्ट ने यह भी ऐलान किया कि पाकिस्‍तानी नौसेना का गोल्‍फ कोर्स अवैध है और रक्षा सचिव को आदेश दिया कि वह राष्‍ट्रीय खजाने को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आडिट करे। पाकिस्‍तानी सेना का कुल बिजनस करीब डेढ़ लाख करोड़ का है।

इस्‍लामाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि चूंकि सेना की कमांड और कंट्रोल संघीय सरकार में निहित है, ऐसे में कोई भी शाखा अपने प्रतिष्‍ठान के बाहर जाकर किसी भी तरह की गतिविधि को अंजाम नहीं दे सकती है जब तक उसे ऐसा करने के लिए कहा न जाए। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि सेना की जिम्‍मेदारियों के बारे में संविधान में खासतौर पर लिखा गया है। कोर्ट ने नैशनल पार्क के अंदर पाकिस्‍तानी सेना के निदेशालय के 8,068 एकड़ की जमीन पर दावे को भी खारिज कर दिया।

‘सेना ने जमीन को अपने हाथ में लेकर कानून का उल्‍लंघन किया’
कोर्ट ने पाकिस्‍तानी सेना और मोनल रेस्‍त्रा के बीच लीज को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट के फैसले में इस्‍लामाबाद पर्यावरण आयोग की रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है। अदालत ने कहा कि राज्‍य और सरकारी अधिकारियों की यह ड्यूटी है कि वे मारगल्‍ला हिल्‍स की सुरक्षा करें। कोर्ट ने कहा कि यह केंद्र सरकार की जिम्‍मेदारी है कि वह लोगों के मूलभूत अधिकारों का उल्‍लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ ऐक्‍शन ले। वहीं विडंबना यह है कि पाकिस्‍तानी सेना एक संरक्षित क्षेत्र को बर्बाद कर रही है।

कोर्ट ने कहा कि पाकिस्‍तानी नौसेना और सेना दोनों ने इस जमीन को अपने हाथ में लेकर कानून का उल्‍लंघन किया। बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने देश में उद्योगों का एक बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया है। पाकिस्‍तानी सेना सबसे ज्यादा मुनाफे का बिजनस माने जाने वाले तेल के कारोबार में भी उतर गई है। सेना अपने अलग-अलग कमर्शल संगठनों के जरिए 50 से ज्यादा कारोबार चलाती है और हाउसिंग प्रॉपर्टीज की मालिक है। साल 2016 में सेना की ओर से चलाए जा रहे कारोबार की वैल्यू 20 बिलियन डॉलर (1400 अरब भारतीय रुपए) के आसपास थी, जो की केवल तीन साल में बढ़कर लगभग 100 बिलियन डॉलर (लगभग 7000 अरब रुपये) हो गई है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...