5.8 C
London
Sunday, March 1, 2026
Homeखेलविंडीज नहीं जाएंगे कोहली, टी20 टीम से बुमराह-चहल भी बाहर, अश्विन-राहुल की...

विंडीज नहीं जाएंगे कोहली, टी20 टीम से बुमराह-चहल भी बाहर, अश्विन-राहुल की एंट्री

Published on

मुंबई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ही करेंगे, जबकि विराट कोहली का नाम स्क्वॉड से गायब है। बोर्ड की ओर से रिलीज बयान में विराट कोहली के बारे में कोई अपडेट नहीं है, जबकि केएल राहुल और कुलदीप यादव के लिए कहा गया है कि अगर वे फिट हुए तो खेलेंगे। दूसरी ओर, रविचंद्रन अश्विन का नाम टीम में शामिल है।

टीम इंडिया में विराट कोहली के अलावा जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल नहीं है। विराट कोहली का टीम में शामिल नहीं होना कई बड़े सवाल खड़ा कर रहा है। पिछले 3 वर्षों से कोहली फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने 2019 में आखिरी इंटरनेशनल शतक लगाया था उसके बाद से वह फॉर्म से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में भी उनका बल्ला नहीं चला था।

उसके बाद से आलोचक और भी हमलावर हो गए थे। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव, वेंकटेश प्रसाद, सैयद किरमानी जैसे दिग्गजों ने खुले तौर पर उन्हें टीम से बाहर करने की बात कही थी। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने पुरजोर समर्थन किया था। रोहित शर्मा का कहना था कि विराट कोहली ने जो टीम इंडिया के लिए किया है उसे भूलना नहीं चाहिए।

भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे इसी महीने 22 जुलाई से वनडे सीरीज में अभियान का आगाज करेगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 जुलाई को खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 27 को खेला जाना है। वहीं दोनों टीनों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज की आगाज 29 जुलाई से होगा। दूसरा मैच 1 अगस्त को होगा जबकि तीसरा 2 और चौथा मैच 6 अगस्त को खेला जाना है जबकि आखिरी मैच 7 अगस्त होगा।

भारतीय T20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), आई किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, आर बिश्नोई, कुलदीप यादव, बी कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है- शिखर धवन (कप्तान), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ , शुभमन गिल , दीपक हुड्डा , सूर्यकुमार यादव , श्रेयस अय्यर , इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर , युजवेंद्र चहल , अक्षर पटेल , आवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा , मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

Latest articles

इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत

भोपाल मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह इजराइल ने ईरान की...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

More like this

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...