29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यसंगरूर MP सिमरनजीत मान ने भगत सिंह को कहा 'आतंकवादी', गुस्‍से में...

संगरूर MP सिमरनजीत मान ने भगत सिंह को कहा ‘आतंकवादी’, गुस्‍से में पंजाब

Published on

चंडीगढ़

पंजाब सरकार के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हायर ने शुक्रवार को कहा कि संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान को, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह को ‘आतंकवादी’ कहने पर बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था, इसलिए पंजाब की भगवंत मान सरकार उन्हें शहीद का दर्जा देगी।

करनाल में गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए सिमरनजीत सिंह मान से पूछा गया था कि उन्होंने अतीत में भगत सिंह को ‘आतंकवादी’ क्यों करार दिया था, जबकि वह तो देश के लिए शहीद हुए थे। इस पर मान ने जवाब दिया क‍ि समझने की कोशिश कीजिये। सरदार भगत सिंह ने एक युवा अंग्रेज अधिकारी को मारा था, उन्होंने एक अमृतधारी सिख कांस्टेबल चन्नन सिंह की हत्या की थी। उन्होंने उस समय नेशनल असेम्बली में बम फोड़ा था। अब आप मुझे बताइये कि भगत सिंह आतंकवादी थे या नहीं।

‘स‍िमरनजीत मान ने क‍िया शहीद भगत सिंह के बलिदान का अपमान’
स‍िमरनजीत स‍िंह मान के बयान पर पंजाब सरकार में मंत्री हायर ने कहा क‍ि एक नए सांसद ने शहीद भगत सिंह के बलिदान का अपमान किया है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। हायर ने कहा कि न केवल पंजाब बल्कि पूरा देश भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव द्वारा देश के लिए युवावस्था में अपने जीवन का बलिदान देने पर गर्व करता है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह उनके आदर्श हैं।

भगत सिंह को शहीद का दर्जा देगी पंजाब सरकार
मंत्री ने कहा क‍ि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ यह साफ करना चाहता हूं कि पंजाब सरकार भगत सिंह को शहीद का दर्जा देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और जरूरत पड़ेगी तो भगत सिंह का अपमान करने के लिए सिमरनजीत सिंह मान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी सिमरनजीत सिंह मान की आलोचना की।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...