12.9 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालमेधा पाटकर की मुश्किलें बढ़ीं, धोखाधड़ी मामले की जांच के लिए SIT...

मेधा पाटकर की मुश्किलें बढ़ीं, धोखाधड़ी मामले की जांच के लिए SIT गठित

Published on

बड़वानी

मध्य प्रदेश पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर तथा अन्य 11 लोगों के विरुद्ध कथित धोखाधड़ी के मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। इसके साथ ही आज मेधा पाटकर के बड़वानी कार्यालय में नोटिस भी तामील कराया है।बड़वानी पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, राजपुर के प्रीतम राज बडोले की शिकायत पर नर्मदा नव निर्माण एनजीओ से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बड़वानी में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने एसडीओपी रूपरेखा यादव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसआईटी द्वारा एफआईआर में उल्लेखित नर्मदा नव निर्माण से संबंधित खातों को तस्दीक और ट्रस्ट की जानकारी हेतु महाराष्ट्र के मुंबई, नंदूरबार और धाड़गांव पहुंचकर जानकारी प्राप्त की गई।एसआईटी टीम ने मुंबई में चैरिटी कमिश्नर ऑफिस से ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज प्राप्त करने के अलावा वहां बैंक खातों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। इसी तरह एक अन्य टीम ने नंदूरबार एवं धाड़गांव से ट्रस्ट से संबंधित बैंक खातों की जानकारी प्राप्त की।

इसके साथ ही शनिवार को थाना प्रभारी एसएस रघुवंशी ने ट्रस्ट के बड़वानी स्थित ऑफिस जाकर नोटिस तामील कराया और मेधा पाटकर को ट्रस्ट से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने और बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित होने को कहा है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में कानून के जानकारों से राय लेकर समीक्षा उपरांत आए साक्ष्यों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसआईटी प्रमुख रूप रेखा यादव ने बताया कि इस मामले में मेधा पाटकर समेत 12 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है तथा दो अन्य आरोपी ट्रस्ट से इस्तीफा दे चुके हैं। इस ट्रस्ट के द्वारा मध्य प्रदेश के चार अन्य व्यक्तियों को ट्रस्टी बनाया गया था, इसलिए उन्हें भी नोटिस भेजा गया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...