32.5 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशारजाह से भारत आ रहे इंड‍िगो के प्‍लेन में आई खराबी, पाकिस्‍तान...

शारजाह से भारत आ रहे इंड‍िगो के प्‍लेन में आई खराबी, पाकिस्‍तान के कराची में आपात लैंडिंग

Published on

शारजाह

भारतीय यात्री विमान कंपनी इंडिगो की यूएई के शारजाह शहर से हैदराबाद जा रही फ्लाइट में खराबी आ जाने के कारण उसे पाकिस्‍तान के कराची शहर में आपात लैंडिंग करनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि इस विमान के इंजन में खराबी आ गई थी जिसकी वजह से उसे आपात लैंडिंग करनी पड़ी है। पिछले दो सप्‍ताह में यह कराची में किसी भारतीय यात्री व‍िमान के आपात लैंडिंग की दूसरी घटना है।

पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक संयुक्‍त अरब अमीरात के शारजाह शहर से हैदराबाद जा रहे इस विमान के इंजन में खराबी आ गई थी। पायलट ने पाकिस्‍तान से आपातलैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद यात्री विमान को कराची में उतरने की अनुमति दे दी गई। पाकिस्‍तानी इंजीनियर इस व‍िमान में आई गड़बड़ी को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। कराची एयरपोर्ट के अधिकारियों ने भारतीय व‍िमान के लैंड करने की पुष्टि की है।

स्‍पाइस जेट के प्लेन को भी कराची एयरपोर्ट पर करनी पड़ी थी लैंडिंग
इससे पहले गत 5 जुलाई को भारत से यूएई के दुबई शहर जा रहे स्‍पाइस जेट कंपनी के प्लेन को कराची एयरपोर्ट में इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। स्‍पाइस जेट की SG-11 फ्लाइट ने दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरी थी। इसी बीच रास्ते में व‍िमान में तकनीकी खामी पता चलने पर उसके इमर्जेंसी लैंडिंग का फैसला किया गया। इस प्लेन में 150 से ज्यादा यात्री सवार थे। बाद में कंपनी ने दूसरा प्‍लेन कराची भेजा और यात्रियों को वहां से दुबई ले जाया गया। भारत से इंजीनियर भेजे गए और उन्‍होंने व‍िमान को ठीक किया, इसके बाद उसकी वापसी हो सकी।

स्‍पाइस जेट ने कहा था कि दिल्ली से दुबई जा रहा बोइंग 737 मैक्स विमान जब हवा में था तब विमान के बाएं टैंक में ईंधन की मात्रा में असामान्य कमी दिखना शुरू हो गई थी। इसके बाद विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया था। पाकिस्‍तान में कई घंटे तक यात्री बैठे रहे और इस दौरान उन्‍हें पाकिस्‍तान की ओर से नाश्‍ता दिया गया। अंतरराष्‍ट्रीय नियमों के मुताबिक पाकिस्‍तान किसी विमान की आपात लैंडिंग को मना नहीं कर सकता है।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...