9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीय'SC की टिप्पणी के बाद जान का खतरा और बढ़ा', फिर कोर्ट...

‘SC की टिप्पणी के बाद जान का खतरा और बढ़ा’, फिर कोर्ट पहुंचीं नूपुर शर्मा

Published on

नई दिल्ली

भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। इस बार उन्होंने पैगंबर टिप्पणी में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। नूपुर शर्मा ने कहा है कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद उन्हें और ज्यादा धमकियां मिलने लगी हैं। दो महीने पहले एक टीवी बहस के दौरान नूपुर शर्मा ने मोहम्मद पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद इस मामले में काफी ज्यादा विवाद हुआ था। कई इस्लामिक देशों ने भी इस पर ऐतराज जताया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी नूपुर शर्मा सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं। तब उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में दर्ज एफआईआर पर एक जगह सुनवाई की मांग की थी। हालांकि शीर्ष अदालत ने इससे इंकार कर दिया था और उन्हें इसके लिए कुछ कड़ी बातें भी सुनाई थीं।

नए सिरे से धमकियों की बात
इस याचिका पर कल सुनवाई होने वाली है। सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच करेगी। अपनी ताजा याचिका में नूपुर शर्मा ने नई धमकियों और अपनी आलोचना का भी हवाला दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें नए सिरे से लगातार रेप और हत्या की धमकियां मिल रही हैं। गौरलतब है कि नूपुर शर्मा का समर्थन करने के चलते दो लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है।

पहले भी दाखिल कर चुकी हैं याचिका
नूपुर शर्मा ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर की थी, उसमें भी जान का डर बताया था। साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज नौ एफआईआर की एक जगह सुनवाई की गुहार लगाई थी। तब सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि देशभर में बदतर हालात के लिए सिर्फ आप जिम्मेदार हैं। इसके बाद उन्होंने याचिका वापस ले ली थी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...