32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसेक्स शॉप पर स्कूल यूनिफॉर्म को बैन करना चाहती हैं ब्रिटिश छात्राएं,...

सेक्स शॉप पर स्कूल यूनिफॉर्म को बैन करना चाहती हैं ब्रिटिश छात्राएं, पॉर्नोग्राफी में इस्तेमाल के खिलाफ दायर की याचिका

Published on

लंदन

ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर की स्कूली छात्राओं का एक समूह सरकार से स्कूल यूनिफॉर्म को पॉर्न वीडियो की कॉस्ट्यूम के रूप में बेचे जाने और अश्लील वीडियो में पहने जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है। छात्राओं ने ब्रिटिश सरकार के सामने एक याचिका दायर की है जिस पर अब तक 13,400 लोगों ने साइन किया है। देश में राजनीतिक संकट के बीच यह याचिका सरकार के जवाब का इंतजार कर रही है क्योंकि ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन इस्तीफा दे चुके हैं और टोरी पार्टी में फेरबदल चल रहा है।

एएनआई की खबर के अनुसार, यौन हिंसा के मामलों के खिलाफ इस याचिका की शुरुआत सैंडबैक हाई स्कूल में एक फैमिनिस्ट ग्रुप की तरफ से की गई थी। ग्रेड 11 की छात्रा एलिस, बदला हुआ नाम, ने कहा, ‘स्कूल से आते-जाते वक्त, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में जब हम अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में होते हैं तो हमें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। हमने सोचा कि क्यों लोग इतने आराम से स्कूली बच्चों का यौन उत्पीड़न करते हैं और हमें इतना असहज महसूस कराते हैं।’

स्कूल यूनिफॉर्म में एक तिहाई लड़कियां यौन उत्पीड़न का शिकार
समूह के सदस्यों ने सांसदों को भी पत्र लिखे हैं लेकिन अभी तक उन्हें सिर्फ स्कूल के लोकल काउंसलर जेम्स बार्बर का समर्थन मिला है। कैंपेन ग्रुप प्लान इंटरनेशनल यूके के 2018 में किए गए एक ऑनलाइन सर्वे में 14 से 21 साल की 1000 से अधिक महिलाओं और लड़कियों को शामिल किया गया था। सर्वे से पता चलता है कि एक तिहाई से अधिक लड़कियों को स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए सार्वजनिक रूप से यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। ब्रिटेन के ज्यादातर स्कूलों में छात्रों को 16 साल की उम्र तक यूनिफॉर्म पहनना जरूरी है।

‘कॉस्ट्यूम के अश्लील नाम हैं असल समस्या’
वयस्क छात्रा के रूप में हैना अब स्कूल यूनिफॉर्म नहीं पहनती हैं और कहती हैं कि जब से उन्होंने स्कूल में घर के कपड़े पहनना शुरू किया है तब से उन्होंने ‘उत्पीड़न में कमी’ को महसूस किया है। हैना के अनुभव को प्लान इंटरनेशनल यूके के शोध में शामिल किया गया है जिसमें पाया गया कि ‘लड़कियों को महसूस होता है कि स्कूल की यूनिफॉर्म में होना उन्हें एक खास टारगेट बना देता है।’ फैमिनिस्ट ग्रुप की स्थापना 2012 में टीचर सारा मेल ने की थी। मेल ने कहा कि सेक्स शॉप को टारगेट करने के पीछे का इरादा वयस्कों को यह बताना नहीं है कि वे बेडरूम में क्या करें और क्या नहीं, बल्कि इसका मकसद कॉस्ट्यूम के अश्लील नामों का विरोध करना है, जैसे- ‘सेक्सी स्कूलगर्ल लिंगरी’।

Latest articles

नशे में हिट एंड रन करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

भोपाल। राजधानी के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रात नशे की हालत में ट्योटा...

विवाहिता से मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास के दोषी आकाश चनाल को 7 साल की जेल

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने विवाहिता के घर में घुसकर मारपीट करने...

10 हजार का इनामी फरार बदमाश हबीब हसमत अली ‘ईरानी डेरे’ से गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 10 हजार रुपए के...

मोहन यादव सरकार मई के अंत में फिर लेगी 2800 करोड़ का कर्ज, दो महीनों में आंकड़ा पहुंचा 9200 करोड़

भोपाल। मप्र की मोहन यादव सरकार चालू वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती दो महीनों...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...