12.5 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्यझारखंड के CM हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि को ED ने किया...

झारखंड के CM हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि को ED ने किया गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली,

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने पहले ही इस मामले में साहेबगंज समेत अन्य इलाकों से 36 करोड़ रुपया सीज किया था. ये पैसा पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों के खाते में था.

यह गिरफ्तारी अवैध खनन मामले से जुड़ी है. ईडी ने पहले PMLA एक्ट, 2002 के तहत हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में 11.88 करोड़ रुपये सीज किये थे. इससे पहले ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर तलाशी ली थी. इसमें 5.34 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई थी.

कुल मिलाकर साहेबगंज से पंकज मिश्रा और दाहू यादव समेत उनके सहयोगियों के अलग-अलग अकाउंट से मिले 36 करोड़ को ED ने सीज किया था. साथ ही साथ उनके बैंक अकाउंट भी फ्रीज किये गए थे.इससे पहले मई, 2022 के महीने में ईडी ने मनरेगा घोटाले से जुड़े 36 स्थानों पर तलाशी ली थी. इसमें 19.76 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे. जिन जगहों से यह नकदी मिली उसमें IAS पूजा सिंघल के ठिकाने भी शामिल थे.

कांग्रेस-JMM ने केंद्र सरकार को घेरा
पंकज मिश्रा के मामले पर राजनीति भी शुरू हो चुकी है. कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. JMM महासचिव ने कहा कि ED के मायने अब बदल गए हैं. अब इसका मतलब end ऑफ democracy हो गया है. वह बोले कि आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम करने का खेल हो रहा है.वहीं कांग्रेस के नेता कहते हैं कि लोकतंत्र और प्रजातंत्र सत्तारूढ़ BJP के पैरों तले कुचले जा रहे हैं और ED, CBI और बाकी एजेंसी प्रधानमंत्री के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली बन गई हैं.

पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने इस एक्शन के बाद झारखंड सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मैं आपको शुरू से आगाह कर रहा था कि साहिबगंज में बालू-पत्थर,ज़मीन की लूट आपके विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के संरक्षण और सहभागिता में चल रहा है, पर आप मौन स्वीकृति दिये रहे.

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...