19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिक्या लोटा लेकर दूध लेने जाएं... खड़गे हुए आगबबूला, बताया GST के...

क्या लोटा लेकर दूध लेने जाएं… खड़गे हुए आगबबूला, बताया GST के मुद्दे पर क्यों नियम 267 के तहत चर्चा

Published on

नई दिल्ली

बढ़ती महंगाई और हाल ही में जरूरी सामानों पर GST बढ़ाए जाने का विरोध संसद में विपक्षी सदस्य कर रहे हैं। कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं और इसी का नतीजा है कि संसद के मानसून सत्र में दोनों सदनों की कार्रवाई को बार-बार स्थगित करना पड़ रहा है। बुधवार को भी संसद के भीतर और बाहर विपक्षी सदस्यों ने इसके विरोध में हंगामा किया। सरकार एक ओर कह रही है कि वह चर्चा के लिए तैयार है तो वहीं विपक्ष खास नियम के तहत चर्चा चाहता है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह नियम 267 के तहत सदन में चर्चा चाहते हैं।

नियम 267 के तहत चर्चा क्यों नहीं
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह कंफ्यूजन है कि सरकार तैयार है तो कांग्रेस और विपक्ष के लोग तैयार क्यों नहीं हो रहे हैं। खड़गे ने कहा कि यह महत्वपूर्ण मुद्दा है और सबकुछ छोड़कर इस मुद्दे पर चर्चा जरूरी है। इस मुद्दे पर नियम 267 के तहत जरूरी है। स्पीकर यह कहें कि चर्चा के लिए राजी हैं लेकिन नियम 267 के तहत क्यों नहीं। सभी जरूरी काम छोड़कर इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की जरूरत है और यही हमारी मांग है। सारा देश देख रहा है कि संसद में हमारे नेता इस मुद्दे को कैसे उठाएंगे। यह नियम कोई अलग से नहीं है। यह भी रूल बुक में है।नियम 267 विपक्षी सांसदों को उच्च सदन में नियमित कामकाज को रोककर किसी ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा करने के लिए लिखित नोटिस देने का अवसर देता है।

क्या लोटा लेकर दूध लाएंगे
नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार जीएसटी बढ़ाते जा रही है। आवश्यक चीजें महंगी होती जा रही है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री की ओर से कहा जा रहा है कि खुले में टैक्स नहीं है पैकेट पर टैक्स है। अरे कोई बताए कि दूध क्या खुले में कोई लाता है। खड़गे ने कहा कि क्या लोटा लेकर दूध लाएंगे। तेल लाने क्या लेकर जाएंगे। जो चीजें जरूरी हैं उस पर टैक्स बढ़ाने की जरूरत क्या है। पेंसिल रबर बच्चे यूज करते हैं। दूध बच्चे पीते हैं। किसलिए इस पर टैक्स। इस पर चर्चा जरूरी नहीं तो किस मुद्दे पर चर्चा जरूरी है।

छाछ के पैकेट लेकर सदस्यों ने जताया विरोध
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने महंगाई और कई जरूरी खाद्य वस्तुओं को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाए जाने के विरोध में बुधवार को संसद भवन परिसर में धरना दिया। इन सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। इन लोगों ने एक बैनर भी ले रखा था जिस पर गैस सिलेंडर की तस्वीर थी और लिखा था दाम बढ़ने से आम नागरिकों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, वे कैसे जीवन यापन करेंगे। कुछ सांसदों ने अपने हाथों में तख्तियां भी ले रखीं थीं और कुछ छाछ के पैकेट भी लेकर पहुंचे थे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...