6.5 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभेल न्यूज़रिटायर हुआ सीआईएसएफ का डॉग भेल के अफसरों ने दी विदाई

रिटायर हुआ सीआईएसएफ का डॉग भेल के अफसरों ने दी विदाई

Published on

भोपाल

आठ साल तीन महीने की कठिन सेवा के उपरान्त सीआईएसएफ के डॉग जोनस जर्मन शफर्ड,टै्रकर बुधवार को अग्रिशमन केन्द्र, केऔसुब भेल भेापाल में भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में एके बेहरा महाप्रबंधक मानव संसाधन ,हरीश कुमार साहू कमाण्डेन्ट,दीपक सवालाखीया सहायक कमाण्डेन्ट /अग्रि,विनय कुमार अपर महाप्रबंधक,विनोदानन्द झा अपर महाप्रबंधक,आरिफ सिद्धकी अपर महाप्रबंधक सहित प्रबंधक के अधिकारी तथा केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के सदस्य मौजूद थे ।

गौरतलब है कि डॉग जोनस 08 अप्रैल 2014 को बल में आया और इसका प्रशिक्षण बीएसएफ अकाडेमी टेकनपुर ग्वालियर में हुआ था । सेवाकाल के दौरान डॉग जोनस ने भेल संयंत्र में हुई कई चोरियों का पर्दाफास किया तथा समय-समय पर डॉग जोनस ने अपने डॉग हेण्डलर प्रधान आरक्षक केवी कृष्ण के साथ पुलिस का भी सहयोग किया । उसने न केवल चोरियां पकड़ी अपितु 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एवं 26 जनवरी गणतंत्रत दिवस के आयोजन समारोह में अपने गौरवशाली प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमुदाय को प्रभावित किया। विदाई समारोह में डॉग को माला अर्पण कर उसके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुये । प्रधान आरक्षक जेएमएस राजपूत के सुपुर्द किया ।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

बढ़ती महंगाई के बीच न्यूनतम वेतन पुनर्निर्धारण की मांग, श्रमिक यूनियन ने सरकार को सौंपा सुझाव पत्र

भोपाल। राजधानी में बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत को देखते हुए भेल...