25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिस्मृति पर खेड़ा का पलटवार- 4 महीने पहले ही की थीं तारीफ,...

स्मृति पर खेड़ा का पलटवार- 4 महीने पहले ही की थीं तारीफ, अब कह रहीं बेटी का रेस्तरां है ही नहीं

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर पलटवार किया है. पवन खेड़ा ने एक ट्वीट कर पूछा है कि कौन सी स्मृति ईरानी झूठ बोल रही हैं? वो स्मृति ईरानी जिन्होंने 14 अप्रैल 2022 को अपनी बेटी के रेस्टोरेंट की तारीफ की थी या वो स्मृति ईरानी जो आज कह रहीं हैं कि उनकी बेटी का कोई रेस्टोरेंट है ही नहीं?

बता दें कि कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा के आरोप पर जबाव देते हुए ईरानी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरी बेटी कॉलेज में पढ़ाई करती है और वह कोई बार नहीं चलाती है. पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि स्मृति ईरानी की बेटी बार चलाती हैं. बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी की ओर से आज शाम तक जयराम रमेश और पवन खेड़ा को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा. इसके अलावा कांग्रेस महिला अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के खिलाफ भी कानूनी नोटिस भेजेगी.

स्मृति ईरानी ने पवन खेड़ा से पूछा ये सवाल
स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के दो सीनियर नेताओं ने एक 18 साल की लड़की पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं. उस लड़की का दोष यह है कि उस लड़की की मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा. ईरानी ने कहा कि आज अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रवक्ता ने हंसते हुए जिस लड़की पर आक्रमण किया, वो राजनीति में नहीं है और एक साधारण कॉलेज स्टूडेंट के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर रही है. ईरानी ने कहा कि पवन खेड़ा ने ये कहा कि मेरी बेटी को कारण बताओ नोटिस दिया गया और अपने हाथ में 2 कागज दिखाए. मैं आज पूछना चाहती हूं कि इन कागजों में मेरी बेटी का नाम कहां है?

ईरानी ने कहा कि जिस 18 साल की लड़की की इज्जत पर कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने आज हमला किया, उस लड़की का दोष यह है कि उसकी मां स्मृति ईरानी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है. वो 18 साल की लड़की जो कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढ़ती है, उसका दोष यह है कि उसकी मां ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी की 5,000 करोड़ की लूट के ऊपर प्रेसवार्ता की.

ईरानी बोलीं- राहुल गांधी को फिर धूल चटाउंगी
ईरानी ने कहा कि जयराम रमेश ने कहा कि वो RTI के आधार पर मेरी बेटी पर आरोप मढ़ रहे हैं. मैं जयराम रमेश से पूछती हूं कि क्या RTI की उस एप्पलीकेशन में मेरी बेटी का नाम है, क्या उसके जवाब में मेरी बेटी का नाम है? ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने हंसते हुए कहा कि मैं सोनिया राहुल के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हूं. कहा गया कि मुझसे इस आरोप पर जवाब मांगा जाए, मैं जवाब मांगूगी और कोर्ट के जरिए मागूंगी. ईरानी ने कहा कि कांग्रेस 2024 में राहुल को एक बार फिर अमेठी भेजे, मैं वादा करती हूं कि मैं फिर से राहुल गांधी को धूल चटाउंगी.

ये है पूरा मामला
बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के गोवा में बार चलाती हैं. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि वह जिस पार्टी से जुड़ी हैं, उनकी बेटी भी बहुत संस्कारी होनी चाहिए, लेकिन वो गोवा में एक रेस्टोरेंट चला रही है, जिसने 13 महीने पहले मरे हुए एक शख्स के नाम पर फर्जी लाइसेंस हासिल किया है.

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि गोवा में कानून एक व्यक्ति को एक लाइसेंस की अनुमति देता है. इसे “तुलसी संस्कारी बार”, बल्कि “सिली सोल बार” कहा जाता है. इस रेस्टोरेंट में एक नाम के तहत दो लाइसेंस हैं. इसके पास एक रेस्टोरेंट नीति के तहत लाइसेंस भी नहीं है. आपकी पार्टी के लोग लुलु मॉल, हनुमान चालीसा के दीवाने हैं और उनके बच्चे संरक्षण में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. जिस अधिकारी ने लाइसेंसधारियों को नोटिस दिया था. जाहिर तौर पर उसका तबादला किया जा रहा है. गोवा के उस बार में सुरक्षा बल (बाउंसर) घूम रहे हैं.

Latest articles

108 एम्बुलेंस में मिली गंदगी और दवाओं की कमी, सीएमएचओ ने थमाया नोटिस

भोपाल। राजधानी में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और बड़ी लापरवाही का मामला सामने...

छोला मंदिर में घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म, चाचा का परिचित आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के...

कैंसर मरीजों पर दोहरी मार: दवाएं 50% तक महंगी हुईं, अस्पतालों में कीमो ड्रग्स की भारी किल्लत

भोपाल। मप्र में कैंसर मरीजों के इलाज का खर्च 50 प्रतिशत तक बढ़ गया...

री-नीट आज: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और गहनों पर पाबंदी, भोपाल से कम हुए 560 अभ्यर्थी

भोपाल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली री-नीट (पात्रता परीक्षा) रविवार...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...