17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeखेलनस्लवाद के मामलों से क्रिकेट जगत में भूचाल, पूरे क्रिकेट बोर्ड ने...

नस्लवाद के मामलों से क्रिकेट जगत में भूचाल, पूरे क्रिकेट बोर्ड ने दिया इस्तीफा

Published on

नई दिल्ली,

क्रिकेट की दुनिया से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. रविवार को एक देश के पूरे क्रिकेट बोर्ड ने इस्तीफा दे दिया है, ऐसा रेसिज्म से जुड़े कुछ मामले सामने आने के बाद हुआ है. यह स्कॉटलैंड में हुआ है, जहां क्रिकेट बोर्ड के सभी सदस्यों ने अपना पद छोड़ दिया. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही इसकी जानकारी भी दी गई है.

स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड के सभी डायरेक्टर्स ने सीईओ को अपना इस्तीफा दिया और तुरंत प्रभाव से काम बंद करने की बात कही. पिछले साल स्कॉटलैंड के बॉलर माजिद हक ने आरोप लगाया था कि बोर्ड के भीतर नस्लवाद भरा हुआ है, जिसके बाद इस मामले में जांच बैठाई गई थी.

सिर्फ माजिद हक ही नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर कासिम शेख ने भी कहा था कि स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड के अंदर नस्लीय टिप्पणी की जाती है. बोर्ड के सभी डायरेक्टर्स ने इस्तीफा देते हुए कहा कि अगर स्कॉटलैंड में क्रिकेट खेलते हुए किसी को भी नस्लीय भेदभाव महसूस हुआ है तो वो इसके लिए माफी मांगते हैं.

क्रिकेटर्स की शिकायतों पर जो कमेटी बैठाई गई थी, उसकी जांच में कई मामले सामने आए हैं जिसमें शिकायतों को सही माना गया है. इसी के बाद डायरेक्टर्स के इस्तीफे आए हैं. बोर्ड की ओर से अब बयान दिया गया है कि नए बोर्ड सदस्यों का जब चयन होगा, तब हमारी कोशिश होगी कि इन मुद्दों को जल्दी से खत्म किया जाए और एक बेहतर माहौल तैयार हो.

आपको बता दें कि क्रिकेट जगत में पिछले कुछ वक्त में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां नस्लवाद से जुड़े केस ने इस तरह का भूचाल मचाया है. स्कॉटलैंड क्रिकेट से पहले ऐसा इंग्लैंड में हो चुका है, जहां कई क्रिकेटर्स ने अपने साथ हुए बुरे बर्ताव को लेकर खुलासा किया था.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...