7.7 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों की वर्किंग-डे को लेकर बैठक बेनतीजा

भेल प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों की वर्किंग-डे को लेकर बैठक बेनतीजा

Published on

-एचएमएस,ऐबू व सीटू की न तो बीएमएस व इंटक की हां

भोपाल

प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव के बाद पहली बार भेल प्रबंधन ने 31 जुलाई रविवार को यानी अवकाश के दिन कारखाने में वर्किंग-डे करने के मामले को लेकर सोमवार को बैठक आहूत की । इस बैठक में बीएमएस, एचएमएस, ऐबू, सीटू और इंटक के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । प्रबंधन इस वर्किंग-डे के बदले में 3 अगस्त को अवकाश देने की बात कर रहा है । इसके लिये बीएमएस और इंटक के प्रतिनिधि जहां हां कर रहे हैं तो एचएमएस ,ऐबू और सीटू के प्रतिनिधि इसका विरोध कर रहे हैं ।

इन तीनों यूनियनों का कहना है कि पहले कर्मचारियों को इंसेटिव और टी-3 के मामले की बात करें फिर वर्किंग-डे की । ऐसे में बैठक में प्रबंधन कोई फैसला नहीं ले सका । संभवत: अगली बैठक के बाद ही फैसला हो सकेगा । प्रबंधन की और से एजीएम विनय कुमार एवं एजीएम आरिफ सिद्दीकी और यूनियन एचएमएस की और से हेमंत सिंह,जितेन्द्र सक्सेना व सेंथिल कुमार और ऐबू के सत्येंद्र कुमार, सचिव एवं मीडिया प्रभारी आशीष सोनी व बीएमएस,इंटक व सीटू प्रतिनिधि भी शामिल हुये ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

भोपाल भेल खेल प्राधिकरण, बरखेड़ा में खेली जा रही 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने वर्ष 2025-2026 की अंतिम तिमाही के निर्धारित...