20 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराज्यपार्थ केस: '100 करोड़ की रिकवरी और होगी', ED ने बताया सीरियस...

पार्थ केस: ‘100 करोड़ की रिकवरी और होगी’, ED ने बताया सीरियस स्कैम

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पार्थ की करीबी अर्पिता मुखर्जी को PMLA कोर्ट में पेश किया. यहां ED ने दोनों की 14 दिन की कस्टडी मांगी है. इसके साथ ही कई चौंकाने वाली जानकारियां भी कोर्ट के साथ शेयर की हैं. वहीं, अर्पिता के वकील नीलाद्री भट्टाचार्जी ने बताया कि उन्होंने आज जमानत याचिका दायर नहीं की है. सिर्फ शॉट टर्म PC की मांग की है.

ईडी की तरफ से कोर्ट में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) ने पक्ष रखा. उन्होंने कोर्ट को बताया कि अभी करीब 22 करोड़ रुपए कैश ही बरामद हो पाया गया है. इसके अलावा, 100 करोड़ रुपए और बरामद होंगे. उन्होंने कोर्ट से कहा कि ये बहुत बड़ा स्कैम है. इसमें कई लोगों की संलिप्तता है. ऐसे में दोनों से पूछताछ की जानी जरूरी है.

12 फर्जी कंपनियां चलाने का दावा
ईडी ने कहा है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पार्थ चटर्जी की ‘करीबी सहयोगी’ अर्पिता मुखर्जी ‘वित्तीय गड़बड़ी’ के लिए करीब 12 फर्जी कंपनियां चला रही थीं. कोर्ट में ASG ने कहा कि हम ईडी की फुल कस्टडी की मांग करते हैं. उन्होंने कहा कि इस घोटाले में अपात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं. इन लोगों ने रिश्वत दी है. ED ने दो जगहों पर तलाशी ली है. एक पार्थ चटर्जी और दूसरी अर्पिता चटर्जी के ठिकानों पर. इस दौरान ज्वाइंट सेल डीड भी मिली है. सेल डीड में संयुक्त नामों का भी जिक्र है.

21 करोड़ कैश को अर्पिता की कंपनियों में लगाना था
ईडी ने कहा कि पार्थ चटर्जी और अर्पिता चटर्जी की संयुक्त संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. इस संपत्ति को पार्थ ने 2012 में खरीदा था. अर्पिता ने पूछताछ के दौरान यह भी स्वीकार किया कि नकदी पार्थ की है. इन पैसों को अर्पिता मुखर्जी से जुड़ी कंपनियों में लगाने की योजना थी. नकद राशि भी एक-दो दिन में उसके घर से बाहर ले जाने की योजना थी. मेडिकल जांच के दौरान एम्स भुवनेश्वर ने पार्थ की तबीयत ठीक पाई है.

ASG ने आगे कहा कि अर्पिता के फ्लैट के दस्तावेज पार्थ के घर से बरामद किए गए हैं. पार्थ लगातार अर्पिता मुखर्जी के संपर्क में रहते हैं. पार्थ ने जांच में भी सहयोग नहीं कर रहे हैं. दोनों संयुक्त नामों से खरीदारी कर रहे थे. पार्थ ने अपनी गिरफ्तारी के कागजों पर हस्ताक्षर करने से भी इनकार कर दिया था.वहीं, पार्थ चटर्जी को पहले भुवनेश्वर के AIIMS से कोलकाता लाने की तैयारी थी. हालांकि, बाद में निर्णय लिया गया कि पार्थ आज रात AIIMS में ही रुकेंगे. मंगलवार सुबह पार्थ को कोलकाता ले जाया जाएगा.

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...