13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपंचर होने के बाद पलटी Baleno, हुआ जोरदार ब्लास्ट, ड्राइवर जिंदा जलकर...

पंचर होने के बाद पलटी Baleno, हुआ जोरदार ब्लास्ट, ड्राइवर जिंदा जलकर राख

Published on

अंबाला,

हरियाणा के अंबाला जिले में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यहां शाहाबाद-साहा सीमा हाइवे पर एक बलेनो कार में आग लग जाने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. पंचर होने के बाद गाड़ी सड़क किनारे पलट गई थी और जोरदार विस्फोट से आग का गोला बन गई. इस हादसे में ड्राइवर जिंदा जलकर राख हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है.

चश्मदीदों ने बताया कि शाहाबाद-साहा बॉर्डर हाइवे पर एक तेज रफ्तार बलेनो कार पंचर होने के बाद पलटते हुए सड़क जा गिरी और जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक गाड़ी अचानक ब्लास्ट होकर आग का गोला बन गई. आग की वजह से कार के अंदर बैठा ड्राइवर चंद मिनटों में जलकर राख हो गई.

इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटों से घिरी कार को देख आसपास मौजूद लोग भी असहाय बने रहे, लेकिन कुछ कर न सके. स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, तब जाकर कुछ देर में आग बुझाई गई.

स्थानीय थाना इलाके के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पंचकूला नंबर की गाड़ी (HR03 AA8876) आग लगने से स्वाहा हो गई. तेज गति से संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ. आग इतनी भयानक थी कि गाड़ी चला रहे गाड़ी चालक को निकलने का मौका तब नहीं मिला और वह आग की लपटों में घिर गया और देखते ही देखते मौत के आगोश में समा गया. थोड़ी देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंची, मगर तब तक कार के अंदर बैठा व्यक्ति पूरी तरह से झुलस कर राख हो गया था.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...