12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यसर बीमार हूं, कैंसर का ऑपरेशन भी कराया है... दारोगा ने मांगी...

सर बीमार हूं, कैंसर का ऑपरेशन भी कराया है… दारोगा ने मांगी छुट्टी तो सीओ ने जबरन रिटायरमेंट की सिफारिश कर दी

Published on

महराजगंज

यूपी के महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को बीमारी का हवाला देकर छुट्टी मांगना महंगा पड़ गया। यहां सीओ ने सब इंस्पेक्टर को 10 दिन की छुट्टी के साथ ही रिटायरमेंट की सिफारिश भी कर दी। वहीं सीओ के आदेश के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामला हाईप्रोफाइल बन गया है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच एएसपी को सौंप दी है।

जानकारी के मुताबिक निचलौल थाना क्षेत्र में तैनात सब इंस्पेक्टर लल्लन राम ने क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया कि उसे एक घबराहट हो रही है, कुछ समय पहले उसने कैंसर का ऑपरेशन भी कराया है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। डॉक्टर ने उसे बेड रेस्ट करने को कहा है, ऐसी स्थिति में 10 दिन की छुट्टी दी जाए। लेकिन सीओ ने सब इंस्पेक्टर को 10 दिन की छुट्टी देने के साथ अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सिफारिश अधिकारियों से कर दी। इस मामले की भनक अन्य पुलिसकर्मियों को लगते ही महकमे में हड़कंप मच गया है।

एएसपी को सौंपी गई मामले की जांच
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉक्टर कौस्तुभ में इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है। एएसपी आतिश कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर के छुट्टी मांगने पर सीओ ने छुट्टी देने के साथ-साथ अनिवार्य सेवानिवृत्त देने की अनावश्यक टिप्पणी क्यों कि है। इसकी जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर रील्स वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं सीओ
सब इंस्पेक्टर को छुट्टी मांगने पर अनिवार्य सेवानिवृत्त के आदेश देने वाले सीओ सीओ सुनील दत्त दुबे सोशल मीडिया पर भी रील्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। वर्दी में रील्स बनाने पर कई पुलिसकर्मियों ने नाम न बताने के शर्त पर कहा कि ड्यूटी पर यह कार्य भी गलत है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this