15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालभोपाल की मस्जिद में जलसा, ट्रंप के पोस्टर पर विरोध प्रदर्शन

भोपाल की मस्जिद में जलसा, ट्रंप के पोस्टर पर विरोध प्रदर्शन

Published on

भोपाल

राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्टर जमीन पर रखकर पैरों से कुचल दिए। सभा में मौजूद लोगों ने इजराइल मुर्दाबाद और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। यह कार्यक्रम ऐशबाग क्षेत्र स्थित गरीब नवाज मस्जिद में शुक्रवार देर रात आयोजित किया गया था। जालिम ताकतों के खिलाफ उठाई आवाज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौलाना रजी-उल-हसन हैदरी ने कहा कि आज दुनिया में जालिम ताकतें मजलूमों का खून बहा रही हैं। उन्होंने कहा कि चाहे इजराइल हो या अमेरिका, उनके हाथ मजलूमों और मासूमों के खून से रंगे हुए हैं।

इस दौरान उन्होंने ट्रंप पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिस पर सभा में मौजूद लोगों ने नारेबाजी की। तालीम के महत्व पर दिया जोर मौलाना हैदरी ने कहा कि मुसलमानों को तालीम के मैदान में आगे बढ़ना होगा, क्योंकि किसी भी कौम की तरक्की का रास्ता शिक्षा से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि 1979 में ईरान में इंकलाब के बाद वहां शिक्षा और ज्ञान पर विशेष जोर दिया गया, जिसके कारण आज वह दुनिया में तकनीक और सियासत के क्षेत्र में प्रभावी नजर आता है। बेइत्तहादी को बताया बड़ी वजह सैयद अजहर हुसैन रिजवी ने कहा कि दुनिया के कई देशों में मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है, जिसकी एक बड़ी वजह उनकी आपसी बेइत्तहादी है। उन्होंने कहा कि अकीदे अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन इस्लाम सबका एक है और मुसलमानों को आपसी मतभेद छोड़कर एकजुट होना चाहिए। खामनेई को दी श्रद्धांजलि एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने कहा कि सैयद अली खामनेई ने पूरी उम्मत को एकता का संदेश दिया और हमेशा जालिम ताकतों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बने रहेंगे।

Read Also :- एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...