15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालटीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट अनिवार्य: मप्र के डेढ़ लाख शिक्षकों पर नौकरी का...

टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट अनिवार्य: मप्र के डेढ़ लाख शिक्षकों पर नौकरी का संकटदैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल

Published on

मप्र में करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 लागू होने से पहले हुई थी, उन्हें सेवा में बने रहने के लिए टीईटी (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पास करना अनिवार्य होगा। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) भोपाल ने हाल ही में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति में अभी पांच वर्ष से अधिक समय शेष है, उन्हें अनिवार्य रूप से टीईटी परीक्षा देनी होगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर लिया है।

जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित शिक्षकों को आदेश जारी होने की तारीख से दो वर्ष के भीतर टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। यदि कोई शिक्षक तय समय सीमा में टीईटी पास नहीं कर पाता है तो उसे सेवा से हटाया भी जा सकता है। जुलाई-अगस्त 2026 में प्रस्तावित है परीक्षा संचालनालय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत ऐसे शिक्षकों की पहचान कर उन्हें परीक्षा में शामिल होने की जानकारी दी जाए। शिक्षा विभाग के अनुसार टीईटी परीक्षा जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित करने का प्रस्ताव है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में नियुक्ति या पदोन्नति के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए भी टीईटी पास करना अनिवार्य रहेगा। शिक्षक संगठनों ने जताई नाराजगी इस आदेश के बाद शिक्षक संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को परीक्षा के आधार पर नौकरी से हटाना उचित नहीं है। संगठनों ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Read Also :- नगर निगम की नई बिल्डिंग में सुरक्षा की बड़ी चूक: 40 करोड़ के भवन से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...