22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालनगर निगम की नई बिल्डिंग में सुरक्षा की बड़ी चूक: 40 करोड़...

नगर निगम की नई बिल्डिंग में सुरक्षा की बड़ी चूक: 40 करोड़ के भवन से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Published on

भोपाल

राजधानी के लिंक रोड नंबर-2 स्थित तुलसी नगर में नगर निगम की नवनिर्मित आठ मंजिला बिल्डिंग में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अपनी समस्या लेकर पहुँचे एक बुजुर्ग की निर्माणाधीन हिस्से से गिरकर मौत हो गई। इस घटना ने निगम की ‘इंजीनियरिंग’ और सुरक्षा इंतज़ामों की पोल खोल दी है। हादसे के बाद शुक्रवार को निगम प्रशासन बचाव की मुद्रा में नज़र आया और परिसर में मीडिया के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई।
रेलिंग का काम अधूरा, ओपन एरिया से गिरे बुजुर्ग जानकारी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग विक्रम सिंह ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ शाखा में किसी काम से जानकारी लेने पहुँचे थे। बिल्डिंग का निर्माण करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है, लेकिन इसके कई हिस्सों में बाउंड्री और रेलिंग का काम अब भी अधूरा है। इसी ओपन एरिया से संतुलन बिगड़ने के कारण बुजुर्ग नीचे गिर गए। उन्हें तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले को दबाने की कोशिश, गेट पर जड़ा ताला हादसे के अगले दिन शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन ने अपनी कमियों को छिपाने के लिए मुख्य गेट पर ताला लटका दिया। मौके पर पहुँचे मीडियाकर्मियों को कर्मचारियों ने अंदर जाने से रोक दिया। जब कर्मचारियों से इसका कारण पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि “ऊपर से आदेश हैं कि किसी भी बाहरी व्यक्ति या मीडिया को अंदर प्रवेश न दिया जाए।” कांग्रेस ने घेरा: ‘खराब इंजीनियरिंग बनी मौत का कारण’ घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अभिनव बरोलिया मौके पर पहुँचे और निगम प्रशासन पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हादसा पूरी तरह खराब इंजीनियरिंग और लापरवाही का नतीजा है। बरोलिया ने कहा, “40 करोड़ खर्च करने के बाद भी बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। सीढ़ियों और ओपन एरिया को कवर नहीं किया गया है। अब जब एक जान चली गई है, तो कोई भी अधिकारी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

Read Also :- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनाया 66वां जन्मदिन, लिया पांच संकल्पों का संकल्प

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...