22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालअशोका गार्डन थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्यादैनिक राजधानी...

अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्यादैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल

Published on

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने मां की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर की रेलिंग से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका और उसके एक दोस्त को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। घटना अशोका गार्डन क्षेत्र के सेठी नगर की है। मृतक की पहचान दीपक गुर्जर (24) के रूप में हुई है। शनिवार सुबह उसकी मां ने बेटे का शव रेलिंग से लटका देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट जब्त कर उसे हैंडराइटिंग जांच के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक फेब्रिकेशन का काम करता था और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पर्स में मिली डायरी में लिखा था सुसाइड नोट पुलिस के अनुसार शव की तलाशी के दौरान युवक की पेंट की जेब से एक पर्स मिला। पर्स में रखी डायरी के पन्ने पर सुसाइड नोट लिखा हुआ था, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका ‘माही’ और उसके एक दोस्त को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है।

6-7 साल से था दोनों का रिश्ता सुसाइड नोट में दीपक ने लिखा कि वह और उसकी प्रेमिका पिछले 6 से 7 साल से रिश्ते में थे और दोनों ने शादी करने का वादा किया था। लेकिन हाल ही में युवती ने शादी से इनकार कर दिया। युवक ने आरोप लगाया कि युवती उसे गुमराह कर रही थी और किसी दूसरे लड़के के साथ घूमती थी। उसने यह भी लिखा कि जब वह इस बारे में सवाल करता था तो युवती उसे रेप केस में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देती थी। सुसाइड नोट में युवक ने यह भी उल्लेख किया कि युवती ने दो दिन पहले उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था और कहा था कि “तुम मर भी जाओ तो मेरा कुछ नहीं होगा।” बताया जा रहा है कि युवती ने शादी से इनकार करते हुए धर्म अलग होने की बात भी कही थी। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read Also :- रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...