16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedक्या न्यूड फोटोशूट कराते हुए रणवीर को हुई थी परेशानी? फोटोग्राफर ने...

क्या न्यूड फोटोशूट कराते हुए रणवीर को हुई थी परेशानी? फोटोग्राफर ने बताया सच

Published on

रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें सामने आते ही उनपर बड़ा बवाल मच गया है. रणवीर के न्यूड फोटोशूट की तस्वीरों पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. एक्टर के खिलाफ मुंबई में FIR तक दर्ज कर दी गई है. रणवीर की जिन न्यूड तस्वीरों पर इतना बवाल हो रहा है, आखिर ऐसा फोटोशूट करने का आइडिया किसका था? इसका जवाब खुद फोटोग्राफर ने दे दिया है.

रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें फोटोग्राफर Ashish Shah ने क्लिक की हैं. ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में आशीष ने फोटोशूट के बारे में कई बातें साझा की है, जिन्हें यकीनन आप भी जानने के लिए उत्सुक होंगे. इंटरव्यू में आशीष से पूछा गया कि न्यूड फोटोशूट करने का आइडिया किसका था?

इसपर फोटोग्राफर ने कहा- ये मेरे और रणवीर के बीच का कोलैबोरेशन है. पेपर मैगजीन रणवीर से काफी समय से बातचीत कर रही थी. कुछ समय तक ये नहीं हो पाया. लेकिन आखिर में मैंने कर दिखाया. ये एक डिमांडिंग शूट था, क्योंकि उन्हें कुछ खास फिजिकैलिटी में रहने की जरूरत थी और मैं उन्हें खास पोस्चर्स में शोकेस करना चाहता था.

क्या न्यूड फोटोशूट कराने में शाई फील कर रहे थे रणवीर?
क्या फोटोशूट के समय रणवीर को आई थी शरम? इस पर जवाब देते हुए फोटोग्राफर आशीष ने कहा- जब से हम मिले थे, हम एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा कंफर्टेबल थे. रणवीर बिल्कुल भी शाई और चिंतित नहीं थे. उन्होंने बहुत शानदार परफॉर्म किया. फोटोशूट के दौरान हम दोनों के बीच एक दूसरे के लिए म्यूचुअल रिस्पेक्ट थी. मेरे ख्याल से उन्हें भी मेरे काम करने का तरीका पता था. ईमानदारी से कहूं तो मैं किसी सेलेब्रिटी का तब तक शूट करना पसंद नहीं करता जब तक कि हम दोनों एक-दूसरे के बारे में श्योर ना हों.

रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर हो रहे विवाद पर भी आशीष ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा- ये एक अच्छी मंशा के साथ किया गया है. लेकिन हमेशा कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें कुछ चीजें पसंद नहीं आती हैं. क्या ट्विटर और इंस्टाग्राम इसी तरह काम नहीं करते हैं? फोटोग्राफर ने आगे कहा- हम किसी भी बात का मुद्दा बना सकते हैं. रणवीर अपनी बॉडी में काफी कंफर्टेबल थे. ये बहुत अच्छी बात है कि रणवीर सिंह जैसे वर्सेटाइल एक्टर ने मुझे परमिशन दी कि मैं अपने विजन के अनुसार कैप्चर कर सकूं. रणवीर का न्यूड फोटोशूट करने में 3 घंटे का समय लगा था. फोटोशूट मुंबई के बांद्रा में महबूब स्टूडियो में किया गया है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...