28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'मिथुन को मानसिक बीमारी', 38 विधायक वाले दावे पर TMC का पलटवार

‘मिथुन को मानसिक बीमारी’, 38 विधायक वाले दावे पर TMC का पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती के बयान ने बंगाल की राजनीति का पारा बढ़ा दिया है. मिथुन ने दावा किया कि ममता बनर्जी की पार्टी TMC के 38 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. इसके बाद TMC ने पलटवार करते हुए मिथुन चक्रवर्ती को मानसिक रूप से बीमार तक कह दिया. यह भी कहा गया कि मिथुन सपना देख रहे हैं.

मीडिया से बात करते हुए आज मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था, ‘क्या आप ब्रेकिंग न्यूज सुनना चाहते हैं? इस समय 38 TMC विधायकों के हमारे साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, जिनमें से 21 सीधे (हमारे संपर्क में) हैं.’ यहां मिथुन ने दावा किया था कि बंगाल में भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति हो सकती है और उद्धव ठाकरे की तरह ममता सरकार खतरे में आ सकती है.

इस बयान को TMC सांसद शांतनु ने बकवास बताकर खारिज कर दिया. वह आगे बोले, ‘मैंने सुना कि पिछले दिनों मिथुन चक्रवर्ती हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे. लेकिन मुझे लगता है कि उनकी बीमारी शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक है. दिक्कत यह भी है कि उनको राजनीति के बारे में जानकारी नहीं है.’

शांतनु ने आगे कहा कि बंगाल में उनकी इस बात पर कोई भी भरोसा नहीं करेगा. वहीं TMC सांसद डोला सेन ने कहा कि मिथुन दा अच्छे एक्टर हैं. अभिनेता और कलाकार बहुत सपने देख सकते हैं. हम आम आदमी हैं, हमें इतने सपने नहीं आते लेकिन अभिनेताओं को काफी आते हैं. हम मिथुन चक्रवर्ती को और उनके सपनों को शुभकामनाएं देते हैं.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...